न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम बुधवार को दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। वह दूसरे मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका वापसी करना चाहेगा और सीरीज बराबर करके अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगा।
यहां पढ़ें न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच का सार और उसमें बने रिकॉर्ड्स
पहले वनडे में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 43.4 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का गया था। जनिथ लियानागे ने 36 रन और वानिंदु हसरंगा ने 35 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 26.2 ओवर में ही 180 रन बनाकर यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच कब से खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच 8 जनवरी 2025 के बीच खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच हैमिल्टन के सेड्डन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। टॉस बुधवार 8 जनवरी को सुबह 6:00 बजे होगा।
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा?
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पांचवें टेस्ट मैच का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पांचवें टेस्ट मैच को भारत में किस OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पांचवें टेस्ट मैच को भारत में सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरित असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, नुवानीदु फर्नांडो, निशान मदुश्का, डुनिथ वेललेज, मोहम्मद शिराज, महेश तीक्षाना
न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, विलियम ओ’रूर्के, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल