INDIA vs BANGLADESH: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीसरे वनडे में इशान किशन (Ishan Kishan) ने दोहरा शतक (Double Century) लगाकर कई रिकॉर्ड बना दिए। इसके बाद इशान किशन (Ishan Kishan) के घर पटना में जश्न का माहौल बना हुआ है। दोहरा शतक लगाने पर इशान किशन (Ishan Kishan) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल (Khesari Lal) ने दोहरा शतक जड़ने पर बाधाई दी। उसके बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेट्स (Comments) किए। लोगों ने कहा कि आप जैसे लोग ही देश को बांटने का काम करते हैं।

नीतीश कुमार ने दोहरा शतक जड़ने वाले इशान किशन को बधाई दिया (Nitish Kumar congratulated Ishan Kishan who scored a double century)

बिहार के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने पर बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री ईशान किशन जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके इस प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरा देश गौरवान्वित है। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें कहा कि इशान किशन बिहार से नहीं झारखंड से खेलते हैं।

एक यूजर @Gauraw2297 ने ट्वीट करते हुए कहा, शुक्रिया मुख्यमंत्री जी। अगर बिहार में इतना शानदार स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर न होता, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए स्कीम्स न होतीं तो खेल प्रतिभाओं को पलायन कर दूसरे राज्यों से खेलना पड़ता। ईशान किशन की सफलता में आपका अभूतपूर्व योगदान है। बधाई स्वीकारें।

वहीं एक अन्य यूजर @AvinashArya09 ने ट्वीट करते हुए लिखा, थोड़ी शर्म कर लेते माननीय जी. हमारे सामने का ही लड़का है, और आप जब मुख्यमंत्री थे, तभी ईशान किशन बिहार छोड़ झारखंड गया था। अब मुँह उठाके बधाई मत दीजिए। आप अपना राजनीति करते रहिए और दल बदलते रहिए। इधर से उधर।

@SPORTYVISHAL नामक यूजर ने कहा, सर क्या आप जानते हैं कि ईशान हमारे बिहार से नहीं खेलता है ?वह हमारे पड़ोसी राज्य झारखंड से खेलता है जो 2000 में हमारे बिहार से बना है,लेकिन वह क्रिकेट में हमसे बहुत आगे और विकसित है,हमारे पास एक क्रिकेट स्टेडियम भी नहीं है। और इसलिए ईशान जैसे बड़े टैलेंट दूसरे राज्यों से खेलते है।

खेसारी लाल के पोस्ट पर लोगों ने दिखाया उन्हें आईना (People showed mirror to Khesari Lal’s post)

वहीं इसके बाद भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम बिहारियों के लिए सिर्फ ये कहावत ही नहीं बनाया गया कि ‘एक बिहारी सौ पे भारी’। समय-समय पर याद दिलाते रहना चाहिए। अपने दोहरे शतक लगाकर गरदा उड़ा दिया, इशान किशन भाई। लव यू। इसके बाद लोगों ने खेसारी लाल के इस पोस्ट पर उनको आईना दिखा दिया।

gautam_krishna_01 नाम के यूजर ने कहा कि आप जैसे लोग ही इंडिया को अलग करने का काम करते हैं। इशान बिहार के लिए भारत के लिए खेलता है। वहीं एक अन्य यूजर shooter_chaudhary1 ने खेसारी लाल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि खेसारी भैया आपको पूरा देश सुनता है। और आपको केवल बिहार के बारे मे बोलना शोभा नही देता है। भईया आपने बिहार के बारे मे बोला है ये ठीक है। लेकिन आपने ये गलत बोल दिया है।