New Zealand vs Sri Lanka : वर्ल्ड कप 2019 का तीसरा मैच आज यानी कि 1 जून को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच कार्डिफ के मैदान पर खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।वहीं, श्रीलंका की टीम कप्तान करुणारत्ने के अर्धशतक के बावजूद केवल 136 रन ही बना सकी और 30वें ओवर में सिमट गई। दोनों ही टीमों का ये वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला था।

इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मनरो और मार्टिन गप्टिल ने कमाल की शुरुआत की और दोनों ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 17वें ओवर में ही 10 विकेटों से जीत दिला दी है। न्यूजीलैंड के लिए इस विश्वकप का आगाज जहां शानदार रहा तो वहीं श्रीलंका के लिए ये एक निराशाजनक मुकाबला रहा।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी। इस मैच को भारतीय समयनुसार दोपहर तीन बजे से देख सकते हैं।

New Zealand vs Sri Lanka Cricket Score –  यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

Live Blog

Highlights

    19:08 (IST)01 Jun 2019
    गप्टिल का लंबा छक्का

    15वें ओवर में गप्टिल ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। जीत के लिए न्यूजीलैंड को अब बस केवल 21 रनों की और दरकार है।

    18:32 (IST)01 Jun 2019
    50 रन पूरे

    7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब 50 के पार पहुंच गया है। गप्टिल और मनरो दोनों ही कमाल की लय में दिख रहे हैं।

    18:25 (IST)01 Jun 2019
    मनरो ने जड़ा छक्का

    लकमल पारी का छठां ओवर लेकर आए थे और इस ओवर में मनरो ने कमाल का छक्का जड़ा है। टीम का स्कोर अब 39 पर पहुंच गया है।

    18:11 (IST)01 Jun 2019
    न्यूजीलैंड की कमाल शुरुआत

    137 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तीन ओवर के बाद 16 रन बना लिए हैं। गप्टिल और मनरो कमाल की लय में दिख रहे हैं।

    17:27 (IST)01 Jun 2019
    जीत के लिए न्यूजीलैंड को 137 रनों का लक्ष्य

    इस मैच में श्रीलंका की टीम 136 रनों पर ही ढेर हो गई है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन बनाने होंगे। 

    17:21 (IST)01 Jun 2019
    करुणारत्ने ने जड़ा अर्धशतक

    श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने मुश्किल वक्त में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है।

    17:11 (IST)01 Jun 2019
    लकमल ने जड़ा चौका

    17वां ओवर लेकर बोल्ट आए थे और इस ओवर की पाचवीं गेद पर लकमल ने कमाल का चौका जड़ा है। श्रीलंका का स्कोर 122 पर पहुंच गया है।

    16:53 (IST)01 Jun 2019
    थिसारा परेरा आउट

    112 के स्कोर पर श्रीलंका को सातवां झटका लगा है औ थिसारा परेरा 27 रन बनाकर सेंटनर का शिकार हो गए हैं।

    16:38 (IST)01 Jun 2019
    20 ओवर के बाद श्रीलंका

    20 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। थिसारा परेरा अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

    16:16 (IST)01 Jun 2019
    जीवन भी हुए आउट

    60 के स्कोर पर श्रीलंका को छठां झटका लगा है और लॉकी फर्गुयसन को दूसरी सफलता मिली है। जीवन के खाते में सिर्फ 1 रन है।

    16:08 (IST)01 Jun 2019
    14 ओवर के बाद श्रीलंका

    14 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट खोकर 58 रन बनाए हैं। मैथ्यूज और करुणारत्ने के बीच एक साझेदारी की दरकार है।

    15:52 (IST)01 Jun 2019
    एक साझेदारी की दरकार

    50 के स्कोर पर पहुंचने में ही श्रीलंका की टीम ने 3 विकेट गंवा दिए है और अब धनंजय और करुणारत्ने को एक साझेदारी करने की कोशिश होगी। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर अभी 52 रन है।

    15:41 (IST)01 Jun 2019
    कुसल मेंडिस आउट

    46 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है औऱ हेनरी ने पहले कुसल परेरा को आउट किया तो उसकी अगली ही गेंद पर मेंडिस भी आउट हो गए।

    15:28 (IST)01 Jun 2019
    संभली श्रीलंका की पारी

    पहले ओवर में ही श्रीलंका को झटका लगा था लेकिन उसके बाद करुणारत्ने और कुसल परेरा ने पारी को संभाल लिया है। 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 35-1 है।

    15:19 (IST)01 Jun 2019
    करुणारत्ने ने जड़ा चौका

    चौथा ओवर लेकर आए थे ट्रेंट बोल्ट और इस ओवर की चौथी गेंद पर करुणारत्ने ने कमाल का चौका जड़ दिया है। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर अब 20 पर पहुंच गया है।

    15:12 (IST)01 Jun 2019
    ट्रेंट बोल्ट के ओवर से आए 3 रन

    इस मैच का दूसरा ओवर लेकर आए थे ट्रेंट बोल्ट और इस ओवर में कुल 3 रन आए हैं। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर अब 7 रन पर पहुंच गया है।

    15:03 (IST)01 Jun 2019
    हेनरी ने दिया झटका

    पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका थिरिमाने के रूप में लगा है और 4 रनों के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका लगा है।

    15:03 (IST)01 Jun 2019
    हेनरी ने दिया झटका

    पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका थिरिमाने के रूप में लगा है और 4 रनों के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका लगा है।

    14:57 (IST)01 Jun 2019
    दोनों देशों का राष्ट्रगान हो रहा

    मैच से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान बज रहा है। इसके बाद मैच की शुरुआत हो रही है। देखना होगा कि आखिर दोनों टीमें किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती हैं।

    14:25 (IST)01 Jun 2019
    रॉस टेलर से होगी उम्मीदें

    न्यूजीलैंड के फैंस को रॉस टेलर से एक आतिशी पारी की दरकार होगी। देखना होगा कि आखिर आज के मैच में रॉस टेलर किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं। 

    14:16 (IST)01 Jun 2019
    थोड़ी देर में होगा टॉस

    वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने जा रहा इन दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला होने की उम्मीद है। देखना होगा कि आखिर आज ये दोनों टीमें किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती हैं।