New Zealand vs Sri Lanka : कार्डिफ के मैदान पर आज यानी कि 1 जून को वर्ल्ड कप 2019 का तीसरा मैच न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से विराट जीत हासिल की है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही भी साबित किया और श्रीलंका को 30वें ओवर में 136 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया। श्रीलंका की ओर से कप्तान करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए ।

इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मनरो और मार्टिन गप्टिल ने कमाल की शुरुआत की और दोनों ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 17वें ओवर में ही 10 विकेटों से जीत दिला दी है। न्यूजीलैंड के लिए इस विश्वकप का आगाज जहां शानदार रहा तो वहीं श्रीलंका के लिए ये एक निराशाजनक मुकाबला रहा।

NZ vs SL  Cricket Score Streaming –  यहां देखिए मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Live Blog

19:19 (IST)01 Jun 2019
न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मैच

137 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने गप्टिल और मनरो के शानदार अर्धशतक के चलते इस मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की है। श्रीलंका का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन।

19:01 (IST)01 Jun 2019
मनरो का अर्धशतक

कॉलिन मनरो का शानदार अर्धशतक। न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल संग पहले विकेट की लिए की शतकीय साझेदारी।

18:21 (IST)01 Jun 2019
5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड

5 ओवर का खेल हो चुका  है और न्यूजीलैंड की टीम  ने बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। गप्टिल और मनरो कमाल की लय में दिख रहे हैं।

18:00 (IST)01 Jun 2019
गप्टिल ने जड़ा चौका

137 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने तीसरी ही गेंद पर मलिंगा को कमाल का चौका जड़ा है।

17:27 (IST)01 Jun 2019
136 पर सिमटी श्रीलंका की पारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 136 के स्कोर पर ही सिमट गई है। करुणारत्ने के अर्धशतक के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी लय में नहीं दिखा। 

17:18 (IST)01 Jun 2019
लकमल आउट

130 के स्कोर पर श्रीलंका को 9वां झटका लगा है और लकमल बोल्ट का शिकार हो गए हैं।

16:58 (IST)01 Jun 2019
इसरु भी आउट

114 के स्कोर पर श्रीलंका को आठवां झटका लगा है और इसरू बिना खाता खोली ही आउट हो गए हैं। 

16:46 (IST)01 Jun 2019
100 रन पूरे

22 ओवर के बाद श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। करुणारत्ने और थिसारा परेरा अच्छी लय में दिख रहे हैं।

16:28 (IST)01 Jun 2019
थिसारा ने जड़ा सिक्सर

17वां ओवर में थिसारा ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर अब 82 पर पहुंच गया है।

16:10 (IST)01 Jun 2019
मैथ्यूज आउट

59 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के गेंदबाज ग्रेंडहोम ने श्रीलंका को 5वां झटका लगा है और मैथ्यूज बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं।

15:56 (IST)01 Jun 2019
धनंजय भी आउट

53 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है और धनंजय 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फर्ग्युसन को पहले ही ओवर में सफलता मिली है।

15:44 (IST)01 Jun 2019
धनंजय ने जड़ा चौका

हेट्रिक गेंद थी हेनरी की लेकिन डिसिल्वा ने कमाल का चौका जड़ दिया है। इसके साथ ही 9वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

15:38 (IST)01 Jun 2019
कुसल परेरा आउट

हेनरी ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है और 46 के स्कोर पर कुस परेरा आउट हो गए हैं। हेनरी को मिली ये दूसरी सफलता।

15:21 (IST)01 Jun 2019
कुसल का एक और कमाल चौका

5वां ओनर लेकर आए थे हेनरी और इस ओवर की पहली ही गेंद पर कुसल परेरा ने कमाल का चौका जड़ दिया है। अच्छी लय में दिख रहे कुसल परेरा।

15:14 (IST)01 Jun 2019
कुसल ने जड़ा चौका

तीसरा ओवर लेकर आए थे हेनरी और इस ओवर की तीसरी गेंद पर कुशल परेरा ने कमाल का चौका जड़ दिया है। इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर 12 पर पहुंच गया है।

15:06 (IST)01 Jun 2019
कुसल मैदान में

थिरिमाने के आउट होने के बाद अब मैदान में कुशल परेरा आ गए हैं। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 रन है।

15:00 (IST)01 Jun 2019
थिरिमाने और करुणारत्ने की जोड़ूी मैदान में

इस मैच में श्रीलंका की पारी का आगाज थिरिमाने और करुणारत्ने कर रहे हैं। वहींं न्यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर लेकर हेनरी लेकर आए हैं।

14:44 (IST)01 Jun 2019
श्रीलंका के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर श्रीलंका के बल्लेबाज किस तरह से इस पारी का आगाज करते हैं।