World Athletics Championships 2023: बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। इसके अलावा डीपी मनु और किशोर जेना भी टॉप 6 में रहे। नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो किया। तीसरे में 86.32 मीटर का थ्रो किया। चौथे में 84.64 मीटर का थ्रो किया। पांचवें में 87.73 मीटर और छठे में 83.98 मीटर का थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम से नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर मिली, लेकिन उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने 9:15.31 का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टीपलचेज फाइनल में 11वें नंबर पर रहीं। मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमव वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी 4×400 मीटर रिले रेस में 5वें नंबर पर रही। यह भी पढ़ें: फेंको तो ऐसे फेंको कि 4 लोग बोले क्या फेंका है यार, बधाई हो विश्व चैंपियन; सचिन, सहवाग, बिंद्रा समेत देश भर ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई
World Athletics Championships 2023: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच कांटे की टक्कर हुई।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमव वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी 4×400 मीटर रिले रेस में 2:59.92 सेकेंड का समय निकालकर 5वें नंबर पर रही।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के आखिरी राउंड में नीरज चोपड़ा ने 83.98 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17मीटर का थ्रो किया था। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। अरशद नदीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के आखिरी राउंड में अरशद नदीम ने 81.36 मीटर का थ्रो किया। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के आखिरी राउंड में डीपी मनु ने 84.14 मीटर का थ्रो किया। किशोर जेना ने फाउल किया। तीनों भारतीयों का टॉप-6 में रहना तय।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने 9:15.31 सेकेंड का समय निकालकर 11वें नंबर पर रहीं। हालांकि, उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाया और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के 5वें राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फाउल किया। नीरज चोपड़ा ने 87.73 मीटर का थ्रो किया। वह शीर्ष पर बरकरार।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के 5वें राउंड में किशोर जेना 84.77 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर पहुंचे। डीपी मनु ने 83.48 मीटर का थ्रो किया। वह छठे नंबर पर हैं।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के चौथे राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.15 मीटर का थ्रो किया। वही नीरज से आगे निकलने से चूके। नीरज ने चौथे राउंड में 84.64 मीटर का थ्रो किया। वह अभी भी शीर्ष पर हैं।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के तीन राउंड के बार 4 एथलीट प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए। 8 एथलीट्स को 3 और प्रयास मिलेंगे। भारत के तीनों एथलीट्स शीर्ष 8 में हैं। किशोर जेना ने चौथे राउंड में 80.19 मीटर का थ्रो किया। डीपी मनु ने फाउल किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के तीसरे राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने शानदार थ्रो किया। वह 87.82 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे। डीपी मनु ने 83.72 मीटर का थ्रो किया। वह 5वें स्थान पर हैं। किशोर जेना ने इस बार फाउल थ्रो किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 86.32 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया था और फिलहाल पर शीर्ष पर हैं। तीन और मौके बाकी हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.79 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के दूसरे राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 82.81 मीटर का थ्रो किया। डीपी मनु ने फाउल किया। किशोर जेना ने 82.82 मीटर का थ्रो किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के दूसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने दूसरे रॉउंड में 88.17 मीटर का थ्रो किया और टेबल में टॉप पर पहुंचे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 74.80 मीटर का थ्रो किया। भारत के डीपी मनु ने 78.44 मीटर का थ्रो किया। किशोर जेना ने 75.70 मीटर का थ्रो किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट में 12 एथलीट हिस्सा हैं। फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर 83.38 मीटर का थ्रो किया। ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च का पहला थ्रो 82.59 मीटर का है। पोलैंड के डेविड वेगनर का पहला प्रयास - 78.19 मीटर है। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फाउल से शुरुआत की! मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे ने पहले प्रयास में 79.66 मीटर का थ्रो किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट का लाइनअप सामने आ गया है। नीरज चौथे, मनु 8वें और जेना 11वें नंबर पर थ्रो करेंगे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट शुरू होने वाला है। नीरज चोपड़ा के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना पर भी निगाहें होंगी।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का फाइनल शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत महिलाओं की हाई जंप फाइनल से हुई! बार 1.85 मीटर पर सेट है। ऑस्ट्रेलिया की एलेनोर पैटरसन ने आसानी इसे पार करते हुए इवेंट की शुरुआत की। यूक्रेन के यारोस्लावा महुचिख और ऑस्ट्रेलिया के निकोला ओलिस्लागर्स स्वर्ण पदक की दावेदार हैं।
नीरज को पाकिस्तान के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे 90 मीटर के थ्रोअर नदीम ने पहले राउंड में 70.63 मीटर के थ्रो के बाद वापसी की। उन्होंने 86.79 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। बर्मिंघम में उन्होंने 90.18 मीटर के थ्रो के साथ एंडरसन पीटर्स को स्वर्ण पदक से वंचित कर दिया था और 90 मीटर थ्रो करने वाले केवल दूसरे एशियाई बन गए थे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्टीपलचेज का फाइनल इवेंट भारतीय समयानुसार 28 अगस्त, 2023 को रात 12.35 बजे होगा। पारुल चौधरी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में टीम इंडिया (मेंस) की 4x400 मीटर रिले टीम का फाइनल इवेंट भारतीय समयानुसार 28 अगस्त, 2023 को रात 01:07 पर शुरू होने वाला है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में 8 भारतीय एथलीट दिखेंगे। जैवलिन में नीरज चोपड़ा के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना हैं। वहीं 4×400 मीटर रिले रेस में मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमव वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी होगी। 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी होंगी।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे शुरू होगी। डीपी मनु और किशोर जेना भी इसका हिस्सा होंगे।
World Athletics Championships 2023: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में एक्शन में होंगे। चोपड़ा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और जैवलिन के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। 88.77 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ क्वालिफाइंग राउंड में शीर्ष पर रहने के बाद नीरज चोपड़ा स्वर्ण जीतने के प्रबल दावेदार हैं,लेकिन उन्हें कई एथलीट से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अगर चोपड़ा को बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतना है तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। फाइनल में उन्हें बड़ा थ्रो करना होगा और कोई भी गलती करने से बचना होगा। अगर वह ऐसा कर सके तो उन्हें हराना बहुत मुश्किल होगा। साथी भारतीय मनु डीपी और किशोर जेना भी एक्शन में होंगे। यह इतिहास में पहली बार होगा कि तीन भारतीय एक साथ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। दूसरी ओर भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 मिनट 59.05 सेकंड का समय लेकर शनिवार को विश्व चैंपियनशिप के अपने पहले फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी ने अमेरिका (2:58.47) के बाद हीट नंबर एक में दूसरा स्थान हासिल किया और रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई।
