भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त लेने के बाद तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का 21 रनों पर एक विकेट गिरा दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक दिमुथ कुरुणारत्ने 11 और लाहिरू थिरिमाने नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। मेहमान टीम अभी भी मेजबानों से 384 रन पीछे है।

भारत को एक मात्र विकेट ईशांत शर्मा ने दिलाया। उन्होंने सादिरा समाराविक्रमा को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 610 रनों पर घोषित कर दी थी। इसी के साथ उसने श्रीलंका पर 405 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

भारत की तरफ से चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए। कप्तान विराट कोहली ने 213 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 143, मुरली विजय ने 128 और रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रनों की पारियां खेलीं। श्रीलंका की तरफ से ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रंगना हेराथ, दासुन शनाका और लाहिरू गमागे को एक-एक सफलता मिली।

[matchcode-to-post id=”insl11242017184840″]

-तीसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज करुणारत्ने 11 और तिरिमाने 09 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। कल सुबह श्रीलंका यहां से अपनी पारी आगे बढ़ाएगा।

-सदीरा समरविक्रमा के जल्दी आउट होने के बाद अब बल्लेबाज करुणारत्ने और थिरमाने संभलकर खेलते हुए। आज अब ये दोनों बल्लेबाज यहां से नाबाद ही जाना चाहेंगे। वहीं भारत की कोशिश एक और विकेट लेने की होगी।

-श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब हुई है। बिना खाता खोले हुए ही सदीरा समाराविक्रम आउट हो गए है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने श्रीलंका पर दबाब बनाना शुरु कर दिया है। 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 13 रन है। 

-रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा कर लिया है। शर्मा के साथ ही विराट कोहली भारत की पारी 610 रनों पर पारी घोषित कर दी है।

-भारत का छठा विकेट गिरा, आर अश्विन 5 रन बनाकर हुए आउट। भारतीय टीम अब रोहित शर्मा के शतक का इंतजार कर रही है। रोहित शर्मा के शतक के बाद भारतीय टीम पारी की घोषणा कर सकती है।

– 213 रन बनाकर विराट कोहली हुए आउट। विराट कोहली के बाद अब सभी की नजरें रोहित शर्मा के शतक पर है। रोहित अभी अपने शतक से 18 रन दूर है।  

-विराट कोहली ने अपने करियर का 5वां दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

-चायकाल के बाद एक बार फिर खेल शुरू, कोहली तेजी के साथ अपने दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। कोहली इस समय 178 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

 भारत ने श्रीलंका के खिलाफ चायकाल तक 302 रन की बढ़त ले ली है।

-रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक। बेहद मजबूत स्थिति में भारत, भारत का स्कोर – 504/4। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 300 रनों की बढ़त बना ली है।

-विराट कोहली 157 और रोहित शर्मा 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 267 रन की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टी से पहले अब कोई विकेट नहीं खोना चाहेगी।

-विराट कोहली की शानदार बल्लबाजी जारी है। विराट ने 194 गेंदों में अपना 150 रन भी पूरा कर लिया है। 140 ओवर के बाद भारत का स्कोर – 455/4 है।

-अजिंक्य रहाणे के पास एक अच्छा मौका था लेकिन उन्होंने उसे गवां दिया है। रहाणे का बल्ला इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका है। ऐसे में अगले दिल्ली टेस्ट में उन्हें टीम में जगह दी जाती है यै नहीं। ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

-भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 209 रन की बढ़त कर ले ली है। लेकिन लंच के ठीक बाद अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे के उट होने के बाद रोहित शर्मा खेलने के लिए आए हैं।

-भारत और श्रीलंका के बीच नागपुर स्टेडियम में तीसरे दिन के लंच तक भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 404 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम को लगा तीसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा 143 रन बनाकर हुए आउट। विराट कोहली के साथ अंजिक्य रहाणे मैदान पर मौजूद। 

-भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 51वां और टेस्ट क्रिकेट में 19वां शतक जड़ दिया है। भारत की बढ़त 170 रनों की हो चुकी है।

-भारतीय पारी को विराट कोहली बेहद जिम्मेदारी के साथ उठा रहे हैं। अभी तक हुए 8 ओवर के खेल में चेतेश्वर पुजारा से ज्यादा विराट ने रन बनाए हैं। भारत की बढ़त 140 रनों की हो चुकी है। कोहली 78 और पुजारा 130 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-कोहली और पुजारा के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 102 ओवर के भारत का स्कोर दो विकेट खोकर 324 रन है।

-कोहली भारतीय कप्तान के तौर पर एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल अर्धशतक मारने के मामले में राहुल द्रविड़ के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

-तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

-भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले दिन 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इसके बाद दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

-आज विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भारतीय पारी को और मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विराट कोहली की नजरें अपने शतक की तरफ भी होगी।