IPL 2022 MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस अंतिम पायदान पर है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 2 गेंद में 2 छक्के खाने वाले ओडियन स्मिथ ने इस मैच में 20वें ओवर में 3 विकेट झटके। ओडियन स्मिथ ने 20वें ओवर की तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर क्रमशः जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और टायमल मिल्स के विकेट झटके।
इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से जितेश शर्मा 15 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 5वें विकेट के लिए 16 गेंद में 46 रन की साझेदारी की। शाहरुख 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए।
इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया था। उसने रमनदीप की जगह टाइमल मिल्स को आखिरी एकादश में शामिल किया था। मयंक अग्रवाल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था।
IPL 2022 MI vs PBKS: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।
यहां क्लिक कर आप इस मैच की ड्रीम 11 बना सकते हैं।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।
Indian Premier League, 2022
Mumbai Indians
186/9 (20.0)
Punjab Kings
198/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 23 )
Punjab Kings beat Mumbai Indians by 12 runs
IPL 2022, MI vs PBKS Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर):पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स छठा ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया। मिल्स ने तीसरी गेंद वाइड कर दी। ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक ने चौका जड़ा। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 12 रन आए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 65 रन है। मयंक के 21 गेंद में 38 रन हैं। धवन के 15 गेंद में 18 रन हैं।
मुरुगन अश्विन पांचवां ओवर लेकर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 17 रन आए। मयंक ने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 53 रन है। मयंक के 18 गेंद में 33 रन हैं। धवन के 12 गेंद में 13 रन हैं।
जयदेव उनादकट चौथा ओवर लेकर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 6 रन आए। ओवर की चौथी गेंद पर धवन रन आउट होते-होते बचे। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन है। मयंक के 13 गेंद में 17 रन हैं। धवन के 11 गेंद में 12 रन हैं।
तीसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनकी पहली गेंद धवन के पैर से लगकर बाउंड्री के पार चली गई। इसके बाद बुमराह ने लगातार 2 गेंदें वाइड फेंकी। मयंक ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका भी जड़ा। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 30 रन है। मयंक के 10 गेंद में 14 रन हैं। धवन के 8 गेंद में 9 रन हैं।
दूसरा ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए। धवन ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगले गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक मयंक को दी। हालांकि, मयंक अगली 4 गेंद में कोई रन नहीं बना पाए। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है। मयंक के 8 गेंद में 9 रन हैं। धवन के 4 गेंद में 7 रन हैं।
पंजाब किंग्स की ओर से मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए बासिल थंपी पहला ओवर लेकर आए। मयंक ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। मयंक ने तीसरी गेंद पर भी चौका लगाया। शिखर धवन ने ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
स्टार स्पोर्ट्स पर दीप दासगुप्ता ने कहा, इस पिच का इस्तेमाल दूसरी बार किया जा रहा हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच भी इसी पिच पर खेला गया था। दोनों दिशाओं में बाउंड्री 66 मीटर की है। इस पिच पर सर्वाधिक विकेट पटकी हुई गेंदों पर मिली हैं। इस पिच पर ताजा घास है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।
इस सीजन दोनों टीमों पहली बार आमने-सामने हैं। आईपीएल 2022 में दोनों का यह 5वां मैच है। अब तक हुए 4 मुकाबलों में से पंजाब किंग्स ने 2 जीते और 2 हारे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने में बुरी तरह नाकाम रही है। उसे अपने सभी मैच गंवाए हैं। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद उसकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर होंगी।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।
IPL 2022, MI vs PBKS Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स 29वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले हुए 28 मैचों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। उसने 15 में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। भारत में दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले हुए 23 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 12 और पंजाब किंग्स ने 11 जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अप्रैल के महीने में अब तक 11 मैच खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने 6 और मुंबई इंडियंस ने 5 में जीत हासिल की है।
