IPL 2022 MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस अंतिम पायदान पर है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 2 गेंद में 2 छक्के खाने वाले ओडियन स्मिथ ने इस मैच में 20वें ओवर में 3 विकेट झटके। ओडियन स्मिथ ने 20वें ओवर की तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर क्रमशः जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और टायमल मिल्स के विकेट झटके।

इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से जितेश शर्मा 15 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 5वें विकेट के लिए 16 गेंद में 46 रन की साझेदारी की। शाहरुख 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए।

इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया था। उसने रमनदीप की जगह टाइमल मिल्स को आखिरी एकादश में शामिल किया था। मयंक अग्रवाल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था।

IPL 2022 MI vs PBKS: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

यहां क्लिक कर आप इस मैच की ड्रीम 11 बना सकते हैं।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Mumbai Indians 
186/9 (20.0)

vs

Punjab Kings  
198/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 23 )
Punjab Kings beat Mumbai Indians by 12 runs

Live Updates

IPL 2022, MI vs PBKS Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर):पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।

23:36 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI: पहली जीत से 12 रन दूर रह गई मुंबई इंडियंस

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन दोबारा इस टीम ने गुच्छों में विकेट गंवाए। युवा बल्लेबाज तिलक और डेवाल्ड ब्रेविस की आतिशी पारियों ने मुंबई को मैच में बनाए रखा था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव छठे गियर में चल रहे थे। हालांकि, दो रन आउट और सूर्यकुमार के विकेट ने मैच की कहानी पलट दी। अंत में मुंबई इंडियंस 12 रन पीछे रह गई। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर जा पहुंच गई। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अंतिम पायदान पर है।

23:20 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS: मुंबई के फैंस की टूटी उम्मीदें

कगिसो रबाडा 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर सूर्या ने चौका लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्या के आउट होने के साथ ही मुंबई के फैंस की उम्मीदें भी टूट गईं हैं। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 177 रन है। मुंबई को जीत के लिए अब 6 गेंद में 22 रन चाहिए। क्रीज पर उनादकट और मुरुगन अश्विन हैं। सूर्या 30 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए।

23:14 (IST) 13 Apr 2022
Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई को 2 ओवर में चाहिए 28 रन

18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 171 रन है। उसे अब 12 गेंद में 28 रन चाहिए। सूर्यकुमार के 26 गेंद में 37 और जयदेव उनादकट के 4 गेंद में 4 रन हैं।

23:09 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI Live Match Score: मुंबई को चाहिए 3 ओवर में 33 रन

17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 166 रन है। उसे अब 18 गेंद में 33 रन चाहिए। सूर्यकुमार के 23 गेंद में 35 और जयदेव उनादकट के एक गेंद में एक रन हैं।

23:03 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS Live Match Score: कीरोन पोलार्ड हुए रन आउट

वैभव अरोड़ा 17वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर पोलार्ड कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर दो रन के लिए दौड़े, लेकिन दूसरा रन पूरा नहीं कर पाए और रन आउट हो गए। पोलार्ड 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

23:00 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 PBKS vs MI: राहुल चाहर ने गेंदबाजों को रन के लिए तरसाया

राहुल चाहर ने बढ़िया वापसी की। उन्होंने अपने पहले ओवर में 29 रन लुटाए थे। इसके बाद अगले तीन ओवर में सिर्फ 15 रन दिए। उन्होंने 16वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। सोलह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 150 रन है। उसे जीत के लिए 24 गेंद में 49 रन बनाने हैं। सूर्यकुमार के 19 गेंद में 22 और पोलार्ड के 10 गेंद में 9 रन हैं।

22:52 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 MI vs PBKS: 14वें ओवर से आए सिर्फ 7 रन

राहुल चाहर 14वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से मुंबई के खाते में सिर्फ 7 रन आए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 138 रन है। उसे जीत के लिए 36 गेंद में 61 रन चाहिए। सूर्यकुमार के 13 गेंद में 13 और पोलार्ड के 4 गेंद में 6 रन हुए हैं।

22:51 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI: मुंबई को लगा चौथा झटका, तिलक वर्मा हुए रन आउट

मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा झटका लगा। अर्शदीप के इस ओवर में तिलक वर्मा रन आउट हो गए। वह 20 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विके पर 131 रन है। उसे जीत के लिए 42 गेंद में 68 रन चाहिए।

22:34 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS: ओडियन स्मिथ ने पंजाब को दिलाई बड़ी सफलता

ओडियन स्मिथ 11वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर ब्रेविस का कैच छूटा और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। हालांकि, अगली गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। डीप स्क्वायर लेग पर उन्हें अर्शदीप सिंह ने लपका। ब्रेविस 25 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। यदि वह अपना अर्धशतक पूरा कर लेते तो आईपीएल में सबसे कम उम्र का पचासा ठोकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन जाते।

22:27 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS: दसवें ओवर में मुंबई ने बटोरे 12 रन

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन है। वैभव अरोड़ा 10वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद तिलक वर्मा के 15 गेंद में 27 रन हैं। डेवाल्ड ब्रेविस के 22 गेंद में 44 रन हैं।

22:19 (IST) 13 Apr 2022
Mumbai Indians vs Punjab Kings: डेवाल्ड ब्रेविस ने लगातार 4 गेंदों में जड़े 4 छक्के

नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन है। राहुल चाहर नौवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्के लगाए। नौ ओवर के बाद तिलक वर्मा के 10 गेंद में 15 रन हैं। डेवाल्ड ब्रेविस के 21 गेंद में 44 रन हैं।

22:11 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI Live Match Score: मुंबई के 7 ओवर में 52 रन

सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन है। तिलक वर्मा के 5 गेंद में 4 रन हैं। डेवाल्ड ब्रेविस के 14 गेंद में 15 रन हैं।

22:01 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS Live Match Score: इशान किशन भी लौटे पवेलियन

वैभव अरोड़ा पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद पर इशान किशन को पवेलियन की राह दिखाई। वैभव की यह गेंद ऑफ स्‍टंप पर गुड लेंथ थी। गेंद गिरकर हल्‍की सी बाहर की ओर निकली। इशान डिफेंस करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्‍ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में पहुंच गई। इशान किशन 6 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। इशान की जगह तिलक वर्मा क्रीज पर आए। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन है।

21:56 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 PBKS vs MI: रबाडा ने रोहित शर्मा को भेजा पवेलियन

कगिसो रबाडा चौथा ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर रोहित का विकेट झटका। इससे पहली गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया और टी20 क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए। रोहित की जगह डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर आए।

21:44 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 MI vs PBKS: रोहित शर्मा ने दूसरे ओवर में भी जड़े चौके

कगिसो रबाडा दूसरा ओवर लेकर आए। इशान किशन ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रोहित को दी। रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका लगा दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 21 रन है।

21:41 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर में बनाए 12 रन

पंजाब किंग्स के लिए वैभव अरोड़ा पहला ओवर लेकर आए। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। रोहित ने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और एमआई का खाता खोला। इशान किशन ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। रोहित ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है।

21:23 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS: थंपी ने आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को दिया पांचवां झटका

बासिल थंपी 20वां ओवर लेकर आए। शाहरुख खान ने इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के लगाए, लेकिन चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। शाहरुख 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 16 रन आए। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। जितेश शर्मा 15 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। थंपी ने इससे पहले 3 ओवर में 31 रन दिए थे और एक विकेट लिया था।

21:15 (IST) 13 Apr 2022
Mumbai Indians vs Punjab Kings: बुमराह केे ओवर में पंजाब ने बनाए 8 रन

जसप्रीत 19वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 8 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 182 रन है। जितेश शर्मा के 13 गेंद में 29 रन हैं। बुमराह ने इससे पहले 3 ओवर में 20 रन दिए थे और एक विकेट लिया था।

21:10 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI Live Match Score: 18वें ओवर से पंजाब के खाते में आए 23 रन

जयदेव उनादकट 18वां ओवर लेकर आए। जितेश शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 23 रन आए। अठारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 174 रन है। जितेश शर्मा के 9 गेंद में 23 रन हैं। उनादकट ने इससे पहले 3 ओवर में 21 रन दिए थे और एक विकेट लिया था।

21:07 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS Live Match Score: थंपी ने मुंबई इंडियंस को दिलाई चौथी सफलता

बासिल थंपी 17वां ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, वह आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी जगह शाहरुख खान आए हैं। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 12 रन आए। सत्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 151 रन है। जितेश शर्मा के 4 गेंद में 3 रन हैं। थंपी ने इससे पहले 2 ओवर में 19 रन दिए थे, लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

20:59 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 PBKS vs MI: मिल्स नहीं हासिल कर पाए कोई सफलता

टायमल मिल्स 16वां ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 7 रन आए। सोलह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 139 रन है। धवन के 45 गेंद में 59 रन हैं। जितेश शर्मा के 3 गेंद में 2 रन हैं। मिल्स ने 4 ओवर में 37 रन दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए।

20:52 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 MI vs PBKS: बुमराह ने लिविंगस्टोन को दिखाई पवेलियन की राह

जसप्रीत बुमराह 15वां ओवर लेकर आए। बुमराह ने तीसरी गेंद पर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने लिविंगस्टोन को बोल्ड किया। लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन की जगह जितेश शर्मा क्रीज पर आए हैं। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 4 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 132 रन है। धवन के 40 गेंद में 53 रन हैं। जितेश शर्मा के 2 गेंद में एक रन हैं। बुमराह ने अपने पहले दो ओवर में 16 रन दिए थे।

20:46 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI: उनादकट ने मुंबई को दिलाई दूसरी सफलता

जयदेव उनादकट 14वां ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी पहले गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उनादकट ने पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड किया। बेयरस्टो एक चौके की मदद से 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह इन फॉर्म बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 128 रन है। धवन के 38 गेंद में 51 रन हैं। लिविंगस्टोन के एक गेंद में एक रन हैं। उनादकट ने इससे पहले 2 ओवर में 13 रन दिए थे।

20:39 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS: मिल्स ने 3 ओवर में लुटाए 30 रन

टायमल मिल्स 13वां ओवर लेकर आए। बेयरस्टो ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 8 रन आए। तेरह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 120 रन है। धवन के 35 गेंद में 45 रन हैं। बेयरस्टो के 11 गेंद में 11 रन हैं। मिल्स ने 3 ओवर में 30 रन दिए हैं। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली है।

20:36 (IST) 13 Apr 2022
Mumbai Indians vs Punjab Kings:12 ओवर में पंजाब ने बनाए 112 रन

मुरुगन अश्विन 12वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 6 रन आए। बारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 112 रन है। धवन के 33 गेंद में 43 रन हैं। बेयरस्टो के 7 गेंद में 5 रन हैं।

20:31 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI Live Match Score: अर्धशतक की राह पर शिखर धवन

जसप्रीत बुमराह 11वां ओवर लेकर आए। धवन ने चौथी गेंद पर गजब का शॉट लगाते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 7 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 106 रन है। धवन के 30 गेंद में 41 रन हैं। बेयरस्टो के 4 गेंद में 2 रन हैं। बुमराह ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए थे।

20:27 (IST) 13 Apr 2022
MI vs PBKS Live Match Score: मुरुगन अश्विन ने दिलाई मुंबई इंडियंस को पहली सफलता

मुरुगन अश्विन 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने मयंक अग्रवाल को लॉन्ग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। मयंक अग्रवाल 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 9 रन आए। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 99 रन है। धवन के 26 गेंद में 35 रन हैं। अश्विन ने अपने पहले 2 ओवर में 20 रन दिए थे।

20:23 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 PBKS vs MI: मिल्स के ओवर में मयंक ने पूरा किया अपना अर्धशतक

टायमल मिल्स 9वां ओवर लेकर आए। मयंक ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 10 रन आए। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 90 रन है। मयंक के 31 गेंद में 52 रन हैं। धवन के 23 गेंद में 27 रन हैं। मिल्स ने अपने पहले ओवर में 12 रन दिए थे।

20:15 (IST) 13 Apr 2022
IPL 2022 MI vs PBKS: मयंक अग्रवाल ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 4000 रन

बासिल थंपी 8वां ओवर लेकर आए। धवन ने उनकी पहली ही गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक मयंक को दी। मयंक ने तीसरी और चौथी गेंद पर 2-2 रन लिए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए। उन्होंने 164वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 10 रन आए। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 80 रन है। मयंक के 27 गेंद में 44 रन हैं। धवन के 21 गेंद में 25 रन हैं। थंपी ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए थे।

20:09 (IST) 13 Apr 2022
PBKS vs MI: सात ओवर के बाद पंजाब के खाते में आए 70 रन

मुरुगन अश्विन सातवां ओवर लेकर आए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में सिर्फ 5 रन आए। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 70 रन है। मयंक के 24 गेंद में 39 रन हैं। धवन के 18 गेंद में 20 रन हैं।

IPL 2022, MI vs PBKS Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स 29वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले हुए 28 मैचों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। उसने 15 में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। भारत में दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले हुए 23 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 12 और पंजाब किंग्स ने 11 जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अप्रैल के महीने में अब तक 11 मैच खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने 6 और मुंबई इंडियंस ने 5 में जीत हासिल की है।