2 अप्रैल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को जीत दिलाई थी। फैंस के दिलों में धोनी का वो विजयी छक्का आज भी ताजा है। बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भी धोनी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 93 रनों से हराकर सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। एक समय लग रहा था कि अच्छी शुरुआत के बाद भी भारत चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं बना पाएगा। ऐसे समय में धोनी और मनीष पांडे ने चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राहुल के आउट होने के बाद भारत की रनगति काफी धीमी हो गई थी और लग रहा था कि भारत 160-165 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगा।

ms dhoni hit six
महेंद्र सिंह धोनी। (फोटो सोर्स- क्रिकइंफो)

लेकिन धोनी ने पांडे के साथ मिलकर आखिरी कुछ ओवरों में मैच का रुख ही पलट दिया। धोनी के एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। धोनी सिर्फ 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के के साथ 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं धोनी के साथ मनीष पांडे भी आखिरी तक क्रीज पर ही जमे रहे और 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम महज 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने सीरीज का पहला एपने नाम कर जीतकर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया।