महेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन खिलाड़ियों और फैंस के बीच उनका जलवा कायम है। इसी के चलते उन्होंने फिर इतिहास रचा। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता। प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना।

यह पुरस्कार जीतने के साथ ही धोनी ने इतिहास रच दिया। महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भी इस पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे। आईसीसी ने पहली बार 2011 में ही किसी क्रिकेटर को स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड के लिए चुना था। उससे पहले यह अवार्ड किसी एक क्रिकेटर की बजाय किसी टीम को दिया जाता था। आईसीसी का यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल के मैदान पर उस एक्शन, मूवमेंट, हावभाव या फैसले के लिए दिया जाता है, जो सबसे अच्छी तरह से क्रिकेट की स्पिरिट को दर्शाता है।

धोनी के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कोहली को साल 2019 के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेटर्स ने ही जीता है। उसके बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नंबर है।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के क्रिकेटर्स अब तक दो-दो बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं। इसमें दोनों बार इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स के हिस्से यह पुरस्कार आया है। इन खिलाड़ियों को मिले हैं आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड

खिलाड़ीदेशसाल
महेंद्र सिंह धोनीभारत2011
डेनियल विटोरीन्यूजीलैंड2012
महेला जयवर्धनेश्रीलंका2013
कैथरीन ब्रायंटइंग्लैंड2014
ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड2015
मिस्बाह उल हकपाकिस्तान2016
आन्या श्रुबसोलइंग्लैंड2017
केन विलियमसनन्यूजीलैंड2018
विराट कोहलीभारत2019
महेंद्र सिंह धोनी (दशक का)भारत2020

बता दें कि विराट कोहली ने दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती। कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी चुना गया। कोहली ने सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के रेस में हमवतन रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के जो रूट, श्रीलंका के कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को पीछे छोड़े। कोहली के अलावा ये सभी क्रिकेटर इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए गए थे।