भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां ‘वर्ल्ड कप 2015’ जीतने में जुटे हुए हैं वहीं धोनी की पत्नी साक्षी इन दिनों अपने नवजात बच्ची के देखभाल का जिम्मा संभाले हुए है।

साक्षी ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर सोशल साइट ट्विटर पर जारी की है। आप भी पढ़े यह ट्वीट…

यह तस्वीर मां और बच्चे के अटूट प्यार को साफ दर्शा रही है। 6 फरवरी को धोनी और साक्षी के घर इस नन्ही परी का जन्म हुआ। अपनी बेटी का नाम ‘जीवा’ रखने की जानकारी भी साक्षी ने ट्विटर से दी थी।