साक्षी धोनी (Sakshi Singh Dhoni) इन दिनों पति महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva Singh Dhoni) के साथ हिमाचल की वादियों में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी एक्टिविटीज और लोकेशन के बारे में अपडेट भी कर रही हैं।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं। साक्षी के वीडियोज और तस्वीरें देखने से पता चलता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा सेशन शुरू होने से पहले माही परिवार संग पहाड़ों पर अपना समय बिता रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। साक्षी ने बेटी जीवा के साथ खींची गईं कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोग उन्हें लाइक करने के साथ-साथ उन पर अपने कमेंट्स और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
कमेंट्स और रिएक्शन देने वालों में ब्रिटिश एक्ट्रेस, सिंगर, टीवी प्रजेंटेटर सोफी चौधरी, नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता और महेंद्र सिंह धोनी को अपना भाई और दोस्त मानने वाले हितेश सांघवी भी शामिल हैं। साक्षी ने एक तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वह अपने कॉटेज से पहाड़ की खूबसूरती निहार रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी भी है। साक्षी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘पहाड़ों के लिए वही प्यार!’ उन्होंने अपनी पोस्ट को lifeinthehills पर टैग भी किया।
उनकी इस तस्वीर पर सोफी चौधरी ने रेड हार्ट वाली कई इमोजी पोस्ट की। मसाबा गुप्ता ने भी ऐसा ही किया। हितेश सांघवी ने लिखा, ‘बहुत ही सुंदर लग रहा है।’ इसके बाद उन्होंने हार्ट आइज और स्माइलिंग फेस वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं।
हितेश सांघवी बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। हितेश सांघवी का एक ऐसी फिल्म बनाने का सपना है, जो बाहुबली से 10 गुना बड़ी हो। सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के कई निर्देशकों और जाने-माने अभिनेताओं के साथ उनकी बातचीत चल रही है। वह फिल्म बनाने के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।
