भारत इस साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। पूरा देश इसी रंग में रंगा नजर आ रहा है। खिलाड़ी एशिया कप में तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं तो दिग्गज खिलाड़ियों की टीम संयोजन को लेकर बयानबाजी जारी है। इस बीच भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में सुकून के पल बिता रहे हैं। धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन का दावा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने उसे लिफ्ट दी है।
प्रैक्टिस करने स्टेडियम पहुंचे थे धोनी
फैन ने पहले स्टेडियम में धोनी का वीडियो बनाया। धोनी उस समय अपनी किट पैक कर रहे थे। इसके बाद वीडियो में वही फैन बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बाइक चला रहे शख्स के सिर पर हेलमेट था जिससे यह साफ नजर नहीं आ रहा था कि आखिरी है कौन। हालांकि फैन का दावा कि बाइक महेंद्र सिंह धोनी चला रहे थे और उन्होंने उसे लिफ्ट दी है। वीडियो में दिखाई दे रही बाइक यामाना RD350 है जो कि धोनी के बाइक कलेक्शन में भी शामिल है।
धोनी दी फैन को बाइक पर लिफ्ट
धोनी को बाइक चलाना काफी पसंद है और वह अकसर बाइक पर ही रांची की सैर पर निकलते हैं। पहले भी कई बार धोनी के बाइक चलाने के वीडियो वायरल हुए हैं। धोनी की गैरेज एक से एक लग्जरी बाइक हैं। धोनी ने सबसे पहले 30 हजार की सैकंड हैंड बाइक ली थी। क्रिकेटर बनने के बाद उन्होंने अपने लिए कई लग्जरी गाड़ियों के साथ-साथ बाइक भी खरीदीं। इसके लिए उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में अलग गैराज बनाया है जो किसी शोरूम से कम नहीं है।
धोनी गैराज में सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स132 (Confederate Hellcat X132) है। इस बाइक की कीमत लगभद 47 लाख रुपये है। इसके अलावा धोनी के गैराज में Ducati 1098 भी शामिल है जिसकी कीमत 35 लाख रुपए है। धोनी 36 लाख रुपए की Kawasaki Ninja H2, 22 लाख रुपए की Harley-Davidson Fat Boy और साढ़े 16 लाख रुपए की Suzuki Hayabusa भी खरीद चुके हैं।