यह समय हॉलीडे सीजन है। क्रिकेटर्स, एक्टर्स और तमाम सेलिब्रिटी क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने वैकेशन पर निकल चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी परिवार के साथ छुट्टी मना रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर धोनी ने अपने बेटी के लिए ऐसा लुक लिया जिसमें फैंस ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा।

एमएस धोनी बने सैंटा क्लॉस

धोनी के इस नए अवतार का खुलासा उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया। उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धोनी सैंटा क्लॉस बने हुए नजर आ रहे हैं। सफेद और लाल रंग की पौशाक के साथ-साथ उन्होंने बड़ी सफेद दाढ़ी भी लगाई थी। इस दाढ़ी में उनका चेहरा बिलकुल नजर नहीं आ रहा था। मेरी क्रिसमस का चश्मा भी लगाया हुआ था और पैरों में बूट भी थे।

साक्षी धोनी ने शेयर की तस्वीर

धोनी और साक्षी ने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की। इसी तस्वीर में उनकी बेटी भी नजर आ रही थी। जीवा धोनी की ही गोद में नजर बैठी हुई दिखाई दी। धोनी एक तस्वीर में उन्हें प्यार से गले लगाते हुए नजर आए। देख कर लग रहा था कि जीवा अपने पिता का यह लुक देखकर खुश थीं। वह खुद भी लाल और सफेद रंग के कपड़े में नजर आई। हरे रंग की ड्रेस में साक्षी भी काफी खुश नजर आ रही थीं। धोनी की सैंटा कैप पर माही लिखा हुआ है और काफी सारे गिफ्ट्स के पास धोनी सैंटा बने बैठे हुए हैं।

ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की; ट्रेविस हेड ने किया यशस्वी जायसवाल का नुकसान, रविंद्र जडेजा शीर्ष पर कायम

महेंद्र सिंह धोनी इस समय मुश्किल में भी है। झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने धोनी के खिलाफ उनके हरमू रोड स्थित आवास पर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने के आरोप में कार्रवाई शुरू की है। बोर्ड जांच करेगा कि यह नियमों के अनुसार किया जा रहा है या इसके खिलाफ। यदि जांच में पुष्टि होती है कि आवासीय भूमि का उपयोग व्यवसायिक तौर पर किया जया रहा है तो सख्त कार्यवाही की जा सकती है।