Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वर्ल्ड कप की वजह से धोनी इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। धोनी के जन्मदिन पर कुछ भारतीय खिलाड़ी उनके साथ मस्ती करते नजर आए। धोनी के बर्थ-डे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने-अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। एक वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। धोनी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जन्मदिन की पार्टी में धोनी और जीवा का डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशंसक पूर्व कप्तान को शुभकामनाएं देने लगे। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बेन स्टोक्स, जोस बटलर, वीरेंद्र सहवाग और आरपी सिंह के अलावा कई और क्रिकेटरों ने धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बताया।
भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने एक जिफ इमेज शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान धोनी के पूरे चेहरे पर केक लगा हुआ दिख रहा है। धोनी केके लगे हुए चेहरे के साथ पंत के साथ डांस कर रहे हैं। वहीं धोनी पंड्या को अपना फेवरेट हेलिकॉप्टर शॉट सिखाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि केदार जाधव के साथ धोनी, साक्षी और हार्दिक पंड्या कुल अंदाज में दिखाई पड़ रहे हैं। भारत को वर्ल्ड कप में अपना अगला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से मंगलवार को खेलना है।
View this post on Instagram
बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।
Happy birthday @msdhoni (mahibhai) words are not enough to express my love for u wish u all the success and happiness and health in life God bless u always pic.twitter.com/54g9Ac4FRH
— IamKedar (@JadhavKedar) July 7, 2019