MPL Game Online chess: लॉकडाउन में मोबाइल प्रीमियर लीग (Mobile Premier League) पर आप शतरंज खेलकर अपना टाइम पास कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि MPL पर सिर्फ क्रिकेट ही खेला जाता है। हालांकि, ऐसा नहीं है। आप यहां शतरंज, फुटबॉल सहित कई अन्य गेम्स भी खेल सकते हैं। शतरंज का खेल एक युद्ध जैसा होता है। इसमें एक बोर्ड पर दो सेनाएं आपस में भिड़ती है। यह एक दिमागी लड़ाई होता है। हम आपको यहां बता रहें हैं कि MPL पर कैसे शतरंज खेल सकते हैं।

शतरंज में दो मोहरे (pieces) काले और सफेद होते हैं। कुल 64 खानों का बोर्ड होता है। एक साइड में काले मोहरे, एक साइड में सफेद। दो मोहरे इस तरह आमने-सामने होते हैं, जिस तरह युद्ध करने के लिए दो सेनाएं आमने-सामने होती हैं। छह मुख्य मोहरे होते हैं। राजा (किंग), रानी (क्वीन), हाथी (रूक), ऊंट (बिशप), घोड़ा (नाइट), प्यादा (पॉन्स)। एक राजा और एक रानी दोनों साइड से पहली लाइन पर ठीक बीच में बैठते हैं। काली रानी काले घर और सफेद रानी सफेद घर आमने-सामने।

खेलने का तरीका: प्यादा सीधे चलता है। वह पहली चाल में एक साथ दो घर चल सकता है। वह चलता सीधे है, लेकिन मारता टेढ़ा है। एक कदम टेढ़ा ही मार सकता है। प्यादा सबसे छोटा मोहरा होता है, लेकिन बोर्ड के दूसरे सीरे के अंत तक पहुंच जाने पर उसमें जादुई शक्तियां आ जाती हैं। वह रानी, हाथी, ऊंट या घोड़ा में से किसी एक को अपना स्थान दे सकता है। प्यादा कभी भी पीछे नहीं चल सकता है। रानी चारों तरफ चल सकती है। घोड़ा ढाई घर, ऊंट सिर्फ टेढ़ा, हाथी टेढ़ी चाल छोड़के सब जगह जा सकता है। राजा चारों तरफ सिर्फ एक घर चल सकता है।

MPL पर ही शतरंज क्यों खेलें: इस पर शतरंज खेलने के साथ-साथ कैश भी जीत सकते हैं। एक रेफरल पर आपको 50 रुपए मिलेंगे। ऑनलाइन शतरंज खेलने पर भी पैसे मिलेंगे। आप उस पैसे को अपने अकाउंट पर ट्रांसफर कर सकते हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित होगा। इससे ज्यादा अगर कमाने की इच्छा हो तो बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिजिए। उससे ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। 30 गेम के बाद आप स्मार्टफोन, कैमरा, बाइक और अन्य सामान जीतने वाले कंपटीशन में हिस्सा ले सकते हैं।