मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया पर जिंदगी का मतबल समझाने से जुड़ा है। दरअसल, हसीन जहां ने दो जून, 2021 को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी किसी के लिए नहीं रुकती, इसीलिए किसी की परवाह नहीं करो, जिंदगी का वसूल है गुजरना वह गुजर ही जाएगी।’
उनकी इस पोस्ट पर लोग उन्हें मोहम्मद शमी की याद दिलाने लगे। कुछ लोगों ने तो उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका दर्द समझ सकता हूं। आपने बहुत कष्ट झेला है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपने बिल्कुल सही बात कही है।’ हसीन जहां कुछ दिन पहले भी अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में थीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उस तस्वीर में वह बेटी के साथ नजर आ रही थीं। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘मम्मी की प्यारी बेटी।’ हसीन जहां की उस तस्वीर को कुछ लोगों ने पसंद किया था, जबकि कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए थे।
शमी और हसीन जहां के बीच हुआ विवाद किसी से छुपा नहीं है। हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद के चलते हसीन जहां काफी समय से मोहम्मद शमी से अलग रह रही हैं। हालांकि, अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। शमी ने 7 अप्रैल 2014 को हसीन जहां से निकाह किया था। शादी के कुछ साल बाद ही हसीन जहां ने शमी पर दूसरी औरतों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने शमी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया।
View this post on Instagram
इसके बाद हसीन जहां को लेकर भी मीडिया में काफी खबरें आईं थीं। कहा गया था कि हसीन जहां को 2002 में शेख सैफुद्दीन नाम के एक दुकानदार से प्यार हो गया था। तब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थीं। हसीन जहां ने परिवार के खिलाफ जाकर उसी साल सैफूद्दीन से शादी की। हालांकि, यह शादी लंबी नहीं चली और 2010 में दोनों में तलाक हो गया। कहा जाता है कि हसीन और सैफूद्दीन के 2 बच्चें भी हैं। दोनों पिता के पास रहते हैं।
हसीन जहां की पहली शादी को लेकर शमी ने कहा था, ‘मुझे नहीं पता था कि यह हसीन की दूसरी शादी है। उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन है।’ सैफुद्दीन ने भी मीडिया को बताया था, ‘हमारी शादी 2002 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। साल 2010 में तलाक हो गया।’
सैफुद्दीन ने कहा, ‘हसीन जहां अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन हमारे घर की महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नहीं है। शायद यही रोक हसीन जहां को नापसंद थी और उसने उनसे तलाक ले लिया।’
सैफुद्दीन से तलाक लेने के बाद हसीन 2012 में चीयरलीडर बन गईं। इसी दौरान उनकी शमी से मुलाकात हुई। यह मुलाकात दोस्ती से प्यार में बदल गई। दोनों एकदूसरे को डेट करने लगे और 2014 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, अब ये दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।