महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहे दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। समय गुजरने के साथ एमएस धोनी की मैच फिनिश करने की काबिलियत पर भी सवाल उठने लगे हैं। धोनी इस साल जनवरी में भारतीय टीम की वनडे और टी-20 कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। झारखंड की ओर से खेलते हुए एमएस धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 107 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार को देखने के बाद विपक्षी टीम के कप्तान और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एमएस धोनी के बारे में कहा है कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में आज भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए ज़बरदस्त खिलाड़ी हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ सेंचुरी जमाकर धोनी ने विरोधी टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ का दिल जीत लिया है। कैफ का मानना है कि धोनी अभी भी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं और टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं। कैफ ने झारखंड की 78 रन की जीत के बाद कहा, ‘उनके पास नैसर्गिक योग्यता है जिसे आज आपने देखा होगा। मेरा मानना है कि वह अब भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। वह अब भी गेंद पर करारा शॉट जमाते हैं।’ इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं धोनी को उनके डेब्यू मैच से देख रहा हूं और हमेशा मानता रहा हूं कि आप केवल प्रैक्टिस से धोनी नहीं बन सकते।’

विजय हजारे ट्रॉफी में गत शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ एमएस धोनी का जादू नहीं चल पाया था और झारखंड की टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मैच में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 243 रन बनाया। इस मैच में धोनी 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 129 रनों की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया। मोहम्मद कैफ इस मैच में छत्तीसगढ़ टीम की कप्तानी कर रहे थे। वो महेंद्र सिंह धोनी की पारी से बहुत प्रभावित हुए और मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

क्रिकेट जगत से जुड़ी अन्य खबरों के क्लिक करें…