न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेघन ने रविवार यानी 25 अगस्त को अपनी गर्लफ्रेंड जार्जिया इंग्लैंड के साथ सगाई की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब उन्होंने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया। अभी दोनों ने शादी की डेट को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं किया है। जार्जिया, मिशेल के साथ आईपीएल के दौरान भारत भी आ चुकी हैं। मिशेल मैक्लेघन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
जब बार गर्ल पर हार गए थे दिलः मिशेल की लव स्टोरी का एक किस्सा उस वक्त काफी सुर्खियों में आया था जब वे 2012 में आईपीएल खेलने भारत आए थे। इस दौरान वे एक डांस बार में बार गर्ल रिनी ब्राउन को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। मिशेल ने पहल करते हुए रिनी का नंबर भी मांगा था,लेकिन रिनी ने मना कर दिया था। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। खबरों की मानें तो दोनों लिव इन में रहते थे। दोनों को कई मौकों पर एक-दूजे के साथ भी देखा गया। हालांकि अब मिशेल ने जार्जिया से इंगेजमेंट कर ली है।
मिशेल के करियर की बात करें तो अभी वे टी-20 फ्रीलांसर के रूप में खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच 2016 में खेला था। 33 वर्षीय मिशेल ने न्यूजीलैंड के लिए 48 वनडे और 29 टी-20 के मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 82 वनडे और 30 टी-20 विकेट अपने देश के लिए झटके हैं। वहीं, आईपीएल में मिशेल ने 56 मैच खेले हैं और 71 विकेट झटके हैं।