IPL 2021 MI Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का 42वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी।
अगर दोनों टीमों की आज की प्लेइंग 11 की बात करें तो पंजाब ने मयंक अग्रवाल की जगह मंदीप सिंह को मौका दिया गया। वहीं मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन और एडम मिल्ने को बाहर किया। आज मुंबई इंडियंस की अंतिम 11 में सौरभ तिवारी की वापसी हुई है और नाथन कूल्टर नाइल को भी जगह मिली।
ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की टीम आज हमें टारगेट सेट करती हुई दिखेगी। आज जहां पंजाब ने मयंक की जगह मंदीप को मौका दिया है। वहीं मुंबई ने ईशान किशन और एडम मिल्ने को बाहर किया है। आज मुंबई इंडियंस की अंतिम 11 में सौरभ तिवारी की वापसी हुई है और नाथन कूल्टर नाइल को भी जगह मिली है।
आईपीएल 2021 के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम से बाहर रहने पर हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि आरसीबी के खिलाफ दूसरे चरण के तीसरे मुकाबले में उनकी वापसी हुई लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। जिसके बाद उनके पूरी तरह फिट होने पर अभी भी सवालिया निशान लगे हुए हैं।
आईपीएल 2021 में अब तक दोनों ही टीमों ने 10-10 मुकाबले खेले हैं और 4-4 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के 8-8 अंक भी हैं लेकिन पॉइंट्स टेबल में अच्छे नेट रनरेट के कारण केएल राहुल की अगुआई वाली पंजाब किंग्स 5वें और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है।