Manu Bhaker: भारत की महिला स्टार शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर तब घटी जब दोनों स्कूटी से जा रहे थे और इस दौरान एक वाहन (ब्रेजा गाड़ी) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हे गई। इस घटना के बाद टक्कर मारने वाली वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
मनु भाकर की नानी-मामा की सड़क हादसे में मौत
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि मनु भाकर को दो दिन पहले ही 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया था।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी थी। पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और फिर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने सरबजोत सिंह के मिलकर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद वो ओलंपिक खेलों के एक सीजन में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं थीं।
मनु के मामा युद्धवीर सिंह हरियाणा रोडवेज में चालक थे और आज सुबह वे ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे। उनके साथ मनु की नानी सावित्री देवी भी थीं जिन्हें लोहारू चौक स्थित अपने छोटे बेटे के घर जाना था, इसलिए वह भी स्कूटी पर उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गईं। जैसे ही वे दोनों कलियाणा मोड़ पर पहुंचे, गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों की वहीं मौत हो गई। इस हादसे से मनु भाकर और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। मनु के मामा युद्धवीर की उम्र 50 साल और नानी सावित्री देवी की उम्र 70 साल बताई जा रही है।
इस बीच आपको बता दें कि इंग्लिश सिंगर क्रिस मार्टिन ने नवी मुंबई में अपने शो के दौरान टीम इंडिया के स्पीड स्टार शुभमन गिल का नाम लेकर सबको चौंका दिया। जानिए बुमराह का नाम लेकर उन्होंने क्या कहा।