IPL 2022 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 15वें मैच में 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने 25 गेंद मं 24, क्विंटन डीकॉक ने 52 गेंद में 80, दीपक हुड्डा ने 13 गेंद में 11 रन बनाए। क्रुणल पंड्या 14 गेंद में 19 और आयुष बदोनी 3 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। क्विंटन डीकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 3.4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और ललित यादव ने क्रमशः 29 और 21 रन देकर एक-एक विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत और सरफराज खान ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंद में 75 रन की नाबाद साझेदारी की।

इसके अलावा ओपनर पृथ्वी शॉ 34 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। कृष्णप्पा गौतम ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिए। गौतम ने एक ओवर मेडन भी डाला। आवेश खान सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 32 रन लुटाए।

इस मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स भी तीन बदलाव के साथ उतरी। उसने टिम सीफर्ट, खलील अहमद और मनदीप सिंह की जगह डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्ट्जे और सरफराज खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये थी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टॉय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

इस मैच की फैंटेसी 11 के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्ट्जे।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Lucknow Super Giants 
155/4 (19.4)

vs

Delhi Capitals  
149/3 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 15 )
Lucknow Super Giants beat Delhi Capitals by 6 wickets

Live Updates

IPL 2022, LSG vs DC Live Score: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का सक्सेस रेट 45.71 है।

20:00 (IST) 7 Apr 2022
IPL 2022: DC vs LSG: चोट लगने के बाद पृथ्वी शॉ ने फिर जड़ा चौका

छठा ओवर एंड्रयू टॉय लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। तीसरी गेंद को पुल करने से चूके। गेंद उनके शरीर पर लगी। गेंद पृथ्वी शॉ के बॉक्स पर लगी। वह पेट के बल जमीन पर लेट गए। दिल्ली के फिजियो आए। खेल थोड़ी देर के लिए रुका। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। अगली गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका जड़ दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वॉर्नर को दी। वॉर्नर आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 7 रन आए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 52 रन है। पृथ्वी शॉ के 27 गेंद में 47 रन हैं। वह अब तक 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वॉर्नर के 9 गेंद में 3 रन हैं।

19:54 (IST) 7 Apr 2022
IPL 2022: LSG vs DC: पृथ्वी शॉ 22 गेंद में लगा चुके हैं 7 चौके

पांचवां ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वॉर्नर को दी। वॉर्नर आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 5 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। पृथ्वी शॉ के 22 गेंद में 40 रन हैं। वह अब तक 7 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वॉर्नर के 8 गेंद में 3 रन हैं।

19:50 (IST) 7 Apr 2022
DC vs LSG: पृथ्वी शॉ ने चौथे ओवर में लगाई चौकों की हैट्रिक

चौथा ओवर आवेश खान लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौके जड़े। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वॉर्नर को दी। वॉर्नर आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 13 रन आए। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 40 रन है। पृथ्वी शॉ के 17 गेंद में 35 रन हैं। वॉर्नर के 7 गेंद में 3 रन हैं।

19:46 (IST) 7 Apr 2022
LSG vs DC: पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर में जड़ा छक्का और चौका

तीसरा ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 14 रन आए। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है। पृथ्वी शॉ के 12 गेंद में 22 रन हैं। वॉर्नर के 6 गेंद में 3 रन हैं।

19:39 (IST) 7 Apr 2022
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals IPL Live Score: पृथ्वी शॉ ने दूसरे ओवर में ठोके 2 चौके

दूसरा ओवर कृष्णप्पा गौतम लेकर आए। इस ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौके जड़े। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन है। पृथ्वी शॉ के 7 गेंद में 11 रन हैं। वॉर्नर के 5 गेंद में 2 रन हैं।

19:35 (IST) 7 Apr 2022
LSG vs DC Live Match Score: पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 4 रन

पृथ्वी शॉ ने होल्डर की पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। डेविड वॉर्नर अगली गेंदों में एक भी रन नहीं बना पाए। उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं और छठी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने कोई रन नहीं बनाया। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।

19:31 (IST) 7 Apr 2022
DC vs LSG Live Match Score: क्रीज पर उतरे डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी घेरा बनाकर अपने रणनीति को आखिरी रूप दे रही है। उनके लिए गेंदबाजी की शुरुआत जेसन होल्डर करेंगे। उनके लिए एक स्लिप लगेगी।

19:29 (IST) 7 Apr 2022
LSG vs DC Live Match Score: आवेश खान फिर से जलवा बिखेरने को तैयार

पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के हीरो रहे आवेश खान ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि हर मैच नया होता है। इस मुकाबले में भी उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ दें। कुछ ही समय में दोनों ही टीमें मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स की पहली बल्लेबाजी है।

19:18 (IST) 7 Apr 2022
IPL 2022: DC vs LSG: पिच से पेसर्स को नहीं मिलेगी खास मदद

ग्रीम स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि पिच पर थोड़ी घास है। हालांकि, इससे तेज गेंदबाजों को कुछ खास मदद नहीं मिलेगी। हां, स्पिनर जरूर इसका फायदा उठाकर बाहरी किनारा निकलवा सकते हैं। ऐसे में अगर कोई टीम स्पिनर से शुरुआत करे या उन्हें पावरप्ले में इस्तेमाल करे तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वहीं, बल्लेबाजी को भी इस पिच से फायदा होगा।

19:14 (IST) 7 Apr 2022
IPL 2022: LSG vs DC: रवि बिश्नोई 4 गेंद में 2 बार डेविड वॉर्नर को भेज चुके हैं पवेलियन

दिल्ली के स्पिनर रवि बिश्नोई डेविड वॉर्नर को मुश्किल में डाल सकते हैं। आंकड़े बताते हैं कि बिश्नोई हर दूसरी गेंद में वॉर्नर को पवेलियन पंहुचा देते हैं। बिश्नोई ने अब तक वॉर्नर को दो मुक़ाबलों में 4 गेंदें ही डाली हैं, लेकिन दो बार आउट कर दिया है। वॉर्नर के साथ बिश्नोई दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। आईपीएल में बिश्नोई ने 3 मैच में एक बार पंत को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान पंत ने बिश्नोई के खिलाफ 104 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

19:12 (IST) 7 Apr 2022
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्ट्जे।

19:10 (IST) 7 Apr 2022
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

18:52 (IST) 7 Apr 2022
DC vs LSG: फैंटेसी इलेवन के लिए यहां डाल सकते हैं नजर

फैंटेसी इलेवन में किसे कप्तान बनाने से ज्यादा पॉइंट्स मिल सकते हैं। कौन सी प्लेइंग इलेवन चुनकर आप बाजी मार सकते हैं। किस प्लेइंग इलेवन पर दांव लगाना भारी पड़ सकता? इसकी जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

18:43 (IST) 7 Apr 2022
LSG vs DC: अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है लखनऊ की टीम

आईपीएल के 15वें सीजन का 15वां मैच थोड़ी देर में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होने वाला है। लखनऊ सुपर जायंट्स एक तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में इस वक्त 5वीं पायदान पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस से अपना पिछला मुकाबला हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स एक जीत के साथ 7वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

IPL 2022, LSG vs DC Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक 212 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 97 जीते हैं, जबकि 112 में हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली ने 3 मैच सुपर ओवर में जीते हैं, जबकि एक मैच सुपर ओवर में गंवाया है। दो मैच का नतीजा नहीं निकला। उसकी जीत का प्रतिशत 45.71 है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का उच्चतम स्कोर 4 विकेट पर 228 रन है। जो उसने 3 अक्टूबर 2020 को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। उसका न्यूनतम स्कोर 16.2 ओवर में 10 विकेट पर 99 रन है। जो उसने एक मई 2019 को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने दो मैच खेले हैं। इनमें से एक जीता और एक हारा है।