IPL 2022 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 15वें मैच में 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने 25 गेंद मं 24, क्विंटन डीकॉक ने 52 गेंद में 80, दीपक हुड्डा ने 13 गेंद में 11 रन बनाए। क्रुणल पंड्या 14 गेंद में 19 और आयुष बदोनी 3 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। क्विंटन डीकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 3.4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और ललित यादव ने क्रमशः 29 और 21 रन देकर एक-एक विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत और सरफराज खान ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंद में 75 रन की नाबाद साझेदारी की।
इसके अलावा ओपनर पृथ्वी शॉ 34 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। कृष्णप्पा गौतम ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिए। गौतम ने एक ओवर मेडन भी डाला। आवेश खान सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 32 रन लुटाए।
इस मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स भी तीन बदलाव के साथ उतरी। उसने टिम सीफर्ट, खलील अहमद और मनदीप सिंह की जगह डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्ट्जे और सरफराज खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये थी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टॉय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
इस मैच की फैंटेसी 11 के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्ट्जे।
Indian Premier League, 2022
Lucknow Super Giants
155/4 (19.4)
Delhi Capitals
149/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 15 )
Lucknow Super Giants beat Delhi Capitals by 6 wickets
IPL 2022, LSG vs DC Live Score: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का सक्सेस रेट 45.71 है।
लखनऊ की टीम ने इस लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल की। उसके 4 मैच में तीन जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं। अब उससे आगे सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) है। हालांकि, केकेआर ने भी तीन मुक़ाबले ही जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट के लिहाज से केकेआर आगे है।
19 वें ओवर में क्रुणाल पंड्या के छक्के ने मैच को लखनऊ की तरफ फिर पलट दिया था, लेकिन 20वें ओवर की पहले ही गेंद पर दीपक हुड्डा के विकेट ने फिर मैच को फंसा दिया। हालांकि, नए बल्लेबाज आयुष बदोनी ने फिर खुद को साबित किया। उन्होंने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः चौका और छक्का लगाया।
मुस्तफिजुर रहमान 19वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ के खाते में 14 रन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने छक्का लगाया। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 145 रन है। क्रुणाल पंड्या के 14 गेंद में 19 रन हैं। दीपक हुड्डा के 12 गेंद में 11 रन हैं। उसे जीत के लिए 6 गेंद में 5 रन चाहिए।
शार्दुल ठाकुर 18वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ के खाते में सिर्फ 5 रन आए। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 131 रन है। क्रुणाल पंड्या के 9 गेंद में 6 रन हैं। दीपक हुड्डा के 11 गेंद में 10 रन हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 19 रन चाहिए।
मुस्तफिजुर रहमान 17वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ के खाते में सिर्फ 4 रन आए। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 126 रन है। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 24 रन चाहिए।
16 ओवर का खेल हो चुका है। 16 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है। यह ओवर एनरिक नॉर्ट्जे लेकर आए थे, लेकिन तीन गेंद बाद उन्हें हटना पड़ा, क्योंकि उन्होंने तीसरी गेंद नोबॉल की थी। उनकी बाकी 4 गेंदें फेंकने के लिए पंत ने कुलदीप को गेंद थमाई। कुलदीप की दूसरी ओर तीसरी गेंद पर डीकॉक ने चौके जड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर सरफराज खान को कैच थमा बैठे। डीकॉक 52 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। डीकॉक की जगह क्रुणाल पंड्या क्रीज पर आए।
एनरिक नॉर्ट्जे के इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 14 रन आए। 14 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन है। क्विंटन डीकॉक के 42 गेंद में 64 रन हैं। दीपक हुड्डा के 5 गेंद में 6 रन हैं। लखनऊ को अब जीत के लिए 36 गेंद में 46 रन बनाने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14वां ओवर एनरिक नॉर्ट्जे लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर डीकॉक ने छक्का लगाया। यह गेंद नोबॉल भी थी। उनकी तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत के हाथ में थ्रो लग गया। खेल थोड़ी दूर रुका। इसी के साथ टाइम आउट ले लिया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13वां ओवर ललित यादव लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एविन लुईस को पवेलियन भेजा। ललित की गेंद पर कुलदीप ने लुईस का कैच लपका। लुईस 13 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। ललित की जगह दीपक हुड्डा क्रीज पर आए। इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। लखनऊ को जीत के लिए 42 गेंद में 60 रन बनाने हैं। 13 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है। क्विंटन डीकॉक के 37 गेंद में 53 रन हैं।
12 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 86 रन है। कुलदीप के इस ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर डीकॉक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। डीकॉक का यह अर्धशतक 36 गेंद में आया है। इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 7 रन आए। क्विंटन डीकॉक के 37 गेंद में 54 रन हैं। लुईस के 10 गेंद में 5 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11वां ओवर ललित यादव लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर एविन लुईस को बीट किया। डीआरएस की मांग भी की। हालांकि, थर्ड अंपायर ने लुईस के पक्ष में फैसला दिया। इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में सिर्फ 5 रन आए। 11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 79 रन है। क्विंटन डीकॉक के 34 गेंद में 48 रन हैं। लुईस के 7 गेंद में 3 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने केएल राहुल को पृथ्वी शॉ के हाथों लपकवाया। केएल राहुल 25 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह एविन लुईस क्रीज पर आए हैं। लुईस ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। दस ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है। क्विंटन डीकॉक के 33 गेंद में 47 रन हैं।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 70 रन है। केएल राहुल के 23 गेंद में 23 रन हैं। क्विंटन डीकॉक के 31 गेंद में 45 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए छठा ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 48 रन है। केएल राहुल के 12 गेंद में 10 रन हैं। क्विंटन डीकॉक के 24 गेंद में 36 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5वां ओवर एनरिक नॉर्ट्जे लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 19 रन आए। पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 45 रन है। केएल राहुल के 10 गेंद में 9 रन हैं। क्विंटन डीकॉक के 20 गेंद में 35 रन हैं। नॉर्ट्जे के इस ओवर में डीकॉक ने पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके लगाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का भी लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए चौथा ओवर ललित यादव लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 11 रन आए। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 26 रन है। केएल राहुल के 10 गेंद में 9 रन हैं। क्विंटन डीकॉक के 14 गेंद में 16 रन हैं। ललित के इस ओवर में डीकॉक ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरा ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 7 रन आए। केएल राहुल के 9 गेंद में 8 रन हैं। क्विंटन डीकॉक के 9 गेंद में 6 रन हैं। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 15 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरा ओवर ललित यादव लेकर आए। उनके इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 3 रन आए। केएल राहुल के 6 गेंद में 3 रन हैं। क्विंटन डीकॉक के 6 गेंद में 4 रन हैं। दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना विकेट गंवाए 8 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान पहला ओवर लेकर आए। केएल राहुल ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और लखनऊ का खाता खोला। डीकॉक ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। मुस्तफिजुर रहमान के इस ओवर से लखनऊ के खाते में 5 रन आए।
आईपीएल के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और सिर्फ तीन या उससे कम विकेट खोने के बावजूद 150 से भी कम का स्कोर बनाया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 150 रन की दरकार है। पृथ्वी शॉ द्वारा धुआंधार शुरुआत देने के बावजूद दिल्ली के बल्लेबाज उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। लखनऊ के गेंदबाजों ने फील्ड के मुताबिक गेंदबाजी की। पंत और सरफराज को लखनऊ के गेंदबाजों ने बांथ कर रख दिया। स्पिनर्स ने इस पारी में कुल दस ओवर डाले और सिर्फ 67 रन दिए।
18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है। 18वें ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 6 रन आए। 18 ओवर के बाद ऋषभ पंत के 28 गेंद में 31 रन हैं। सरफराज खान के 24 गेंद में 32 रन हैं।
17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 130 रन है। 17वें ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 13 रन आए। आवेश खान के इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने चौके लगाए। 17 ओवर के बाद ऋषभ पंत के 26 गेंद में 29 रन हैं। सरफराज खान के 20 गेंद में 29 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15वें ओवर से 9 रन आए। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 99 रन है। 16वां ओवर एंड्रयू टॉय लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर पंत ने चौका लगाया। पंत ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। पंत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 18 रन आए। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 117 रन है। ऋषभ पंत के 25 गेंद में 28 रन हैं। सरफराज खान के 15 गेंद में 17 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का 14 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 90 रन है। सरफराज खान के 11 गेंद में 13 रन हैं। ऋषभ पंत के 17 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 21 गेंद में 16 रन की साझेदारी हुई है। 14वें ओवर से दिल्ली के खाते में सिर्फ 3 रन आए।
दिल्ली कैपिटल्स का 13 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 87 रन है। सरफराज खान के 7 गेंद में 11 रन हैं। ऋषभ पंत के 15 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 15 गेंद में 13 रन की साझेदारी हुई है। 13 ओवर से दिल्ली के खाते में 7 रन आए।
दिल्ली कैपिटल्स को 11वें ओवर में तीसरा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने रोवमैन पॉवेल को बोल्ड कर दिया। पॉवेल 10 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। पॉवेल की जगह सरफराज खान क्रीज पर आए। सरफराज ने पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन है। पंत के 7 गेंद में 2 रन हैं। सरफराज खान के 3 गेंद में 6 रन हैं।
नौवां ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। पॉवेल ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वॉर्नर को दी और अगली ही गेंद पर बिश्नोई ने वॉर्नर को अपना शिकार बना लिया। बिश्नोई ने आईपीएल में वॉर्नर को अब तक 6 गेंदें फेंकी हैं और तीसरी बार अपना शिकार बनाया है। वॉर्नर 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। पंत ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से दिल्ली के खाते में सिर्फ 2 रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 70 रन है। पॉवेल के 6 गेंद में 2 रन हैं। पंत के 2 गेंद में एक रन हैं।
आठवां ओवर कृष्णप्पा गौतम लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, तीसरी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई दी। इस बार गौतम राउंड द विकेट से आए। गौतम की यह बाहर निकलती लेंथ गेंद थी। पृथ्वी शॉ इस बार गेंद तक पहुंच नहीं पाए। उन्होंने दूर से ही कट शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने आसान सा कैच लपक लिया। पृथ्वी शॉ 34 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ की जगह रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आए। पॉवेल ने ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 68 रन है। वॉर्नर के 11 गेंद में 4 रन हैं।
सातवां ओवर क्रुणाल पंड्या लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक डेविड वॉर्नर को दी। वॉर्नर ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर फिर स्ट्राइक पृथ्वी शॉ को दी। पृथ्वी शॉ ने चौथी गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 5 रन आए। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन है। पृथ्वी शॉ के 31 गेंद में 51 रन हैं। वह अब तक 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वॉर्नर के 11 गेंद में 4 रन हैं।
IPL 2022, LSG vs DC Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक 212 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 97 जीते हैं, जबकि 112 में हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली ने 3 मैच सुपर ओवर में जीते हैं, जबकि एक मैच सुपर ओवर में गंवाया है। दो मैच का नतीजा नहीं निकला। उसकी जीत का प्रतिशत 45.71 है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का उच्चतम स्कोर 4 विकेट पर 228 रन है। जो उसने 3 अक्टूबर 2020 को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। उसका न्यूनतम स्कोर 16.2 ओवर में 10 विकेट पर 99 रन है। जो उसने एक मई 2019 को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने दो मैच खेले हैं। इनमें से एक जीता और एक हारा है।