IPL 2026 LSG Players List, Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स 22.95 करोड़ के साथ उतरी। उसे 6 स्लॉट भरने थे। ऋषभ पंत की अगुआई वाली फेंच्राइजी ने राजस्थान के अनकैप्ड क्रिकेटर मुकुल चौधरी को 2.6 करोड़ रुपये में साइन किया। इसके बाद उन्होंने लेफ्ट-आर्म पेसर नमन तिवारी को खरीदा। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाला यह खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये में बिका। इससे पहले, श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में बाकी रकम और स्लॉट
पर्स- 43.40 करोड़ रुपये। स्लॉट- 6 (4-विदेशी)
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड इन), मोहम्मद शमी (ट्रेड इन), मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी।
