विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री (Actress) पत्नी अनुष्का शर्मा के बीच केमिस्ट्री और बॉन्डिंग की काफी तारीफ होती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अनुष्का का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में उन्होंने पति कोहली को गोद में उठा लिया है। वहीं, विराट कोहली को एकबारगी तो यह विश्वास ही नहीं हुआ कि अनुष्का उन्हें उठा सकती हैं।

खास यह है कि अनुष्का ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के मौके पर यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अनुष्का की इस पोस्ट पर 30 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं। इनमें बहुत से सेलेब्रिटी भी शामिल हैं। अनुष्का ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘क्या मैंने ऐसा किया?’ वीडियो देखने से लग रहा है कि अनुष्का और कोहली किसी विज्ञापन (Advertisement) की शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो में अनुष्का और विराट के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।

वीडियो में दिख रहा है, ‘अनुष्का विराट को उठा लेती हैं। हालांकि, विराट को एकबारगी विश्वास नहीं हो पाता। उनके मुंह से निकलता है ओह तेरी। इस पर अनुष्का कहती हैं, क्या मैं ऐसा कर पाई। तब विराट कहते हैं वापस करो। अनुष्का बोलती हैं कि तुम मेरी मदद मत करना। तुम को खुद को लिफ्ट नहीं करना। इस पर विराट कहते हैं, नहीं करूंगा, वादा रहा। इसके बाद अनुष्का अपनी पावर दिखाती हैं। वह विराट को दोबारा आराम से उठा लेती हैं। विराट को उठाने के बाद वह अपनी Biceps भी दिखाती हैं।’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के इस वीडियो को देख बहुत से फैंस हैरान हैं। वे अनुष्का की ताकत की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा, ‘अनुष्का की ताकत बेमिसाल है।’ किसी ने लिखा, ‘विराट-अनुष्का की जोड़ी भी शानदार है।’

कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। कोहली ने अगस्त 2020 में अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर लोगों के बीच साझा की। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। अब अनुष्का सिर्फ अपना मदरहुड ही एन्जॉय नहीं कर रहीं, बल्कि फिर से करियर शुरू करने जा रही हैं। कयास हैं कि जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर भी वापसी करते हुए देखा जा सकता है।