दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में अपने घर में भी हार के सिलसिले को नहीं तोड़ पा रही है। रविवार को उसने हरियाणा स्टीलर्स से मात खाते हुए घर में हार की हैट्रिक पूरी की। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 42-24 से मात दी। दिल्ली की टीम राकेश कुमार (7 अंक), दीपक कुमार दहिया (6) अंक और नीरज कुमार (4 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे शुरू से ही बैकफुट पर रही। हरियाणा ने उसे 10वें मिनट तक 12-6 से पीछे कर दिया था। काफी प्रयासों के बाद भी दिल्ली इस अंतर को पाट नहीं पाई और पहले हाफ की समाप्ति तक हरियाणा ने उस पर 23-9 की विशाल बढ़त ली।

दूसरे हाफ में दिल्ली ने थोड़ा बेहतर खेल दिखाया। उसने आते ही लगातार अंक लेने शुरू किए। हालांकि इस बीच हरियाणा भी लगातर अंक ले रही थी और इसी कारण अंकों के अंतर पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा था। अंत तक आते-आते दिल्ली तमाम कोशिशों के बाद भी हार गई। अंत में तो हरियाणा ने उसे रोके रखा और अंक नहीं लेने दिए।

यहां पढ़ें Dabang Delhi vs Haryana Steelers, Pro Kabaddi 2017:

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”378″]

हरियाणा ने 42-24 से जीत दर्ज की।

-मोहित छिल्लर टैकल की कोशिश में आउट। हरियाणा 41, दिल्ली 24

-38वें मिनट दिल्ली 23, हरियाणा 37

-मैच खत्म होने में ढाई मिनट बाकी। हरियाणा 37, दिल्ली 22

-प्रशांत कुमार राय 10 रेड में 5 अंक ले चुके हैं।

-डू ऑर डाई रेड में दीपक दहिया टैकल। दीपक चोटिल। दिल्ली 21, हरियाणा 36

-डू ऑर डाई रेड में आनंद पाटिल आउट। दिल्ली 19, हरियाणा 35

-दबंग दिल्ली ने टाइम आउट लिया। दिल्ली 16 अंक पीछे।

-मैच खत्म होने में 7 मिनट बाकी। हरियाणा 35, दिल्ली 19

-अंपायर ने टाइम आउट लिया।

-प्रशांत राय टैकल। मिराज ने एडवांस टैकल किया। हरियाणा 35, दिल्ली 19

-आनंद पाटिल को हरियाणा ने टैकल किया। दिल्ली 16, हरियाणा 34

-राकेश सिंह का हाई-5 पूरा। हरियाणा 18 अंक की लीड में।

-मैच के 28वें मिनट दिल्ली तीसरी बार ऑलआउट। हरियाणा 32, दिल्ली 15

-वजीर सिंह को टैकल की कोशिश में सतपाल आउट।

-मैच खत्म होने में 13 मिनट बाकी। मिराज शेख टैकल। दिल्ली 14, हरियाणा 28

-दीपक दहिया सुपर टैकल। दिल्ली 14, हरियाणा 27

-राकेश सिंह का शानदार टैकल। सुरेश कुमार रेड में आउट। दिल्ली 10, हरियाणा 26

-रोहित बालियान को हरियाणा के डिफेंस ने दबोचा। दिल्ली 10, हरियाणा 25

-प्रशांत राय ने चौथा रेड प्वाइंट लिया। हरियाणा 24, दिल्ली 10

-दूसरा हाफ शुरू।

-दिल्ली की ओर से रोहित बालियान सबसे ज्यादा 5 अंक ले चुके हैं।

पहले हाफ तक हरियाणा के पास 23-9 की लीड।

-वजीर सिंह 1 रेड अंक ही बना सके हैं। दिल्ली 8, हरियाणा 22

-दिल्ली को सतपाल ने पहला टैकल प्वाइंट दिलाया। हरियाणा 20, दिल्ली 8

दिल्ली 15 मिनट में दूसरी बार ऑलआउट। हरियाणा 19, दिल्ली 7

-दीपक दहिया ने यथार्थ को टो टच किया। हरियाणा के पास 10 अंक की लीड।

-नीलेश शिंदे आउट ऑफ फॉर्म। वजीर सिंह ने आउट किया। दिल्ली 6, हरियाणा 14

-मिराज शेख को सुरेंद्र नाडा ने एंकल होल्ड किया। दिल्ली 6, हरियाणा 13

-रोहित बालियान ने दिल्ली के लिए बोनस लिया। दिल्ली 6, हरियाणा 11

7वें मिनट दिल्ली ऑलआउट। हरियाणा के पास 6 अंक की लीड। दिल्ली 3

मैच के पहले 6 मिनट तक हरियाणा 6, दिल्ली 2

-रोहित बालियान ने दिल्ली का खाता खोला। दिल्ली 1, हरियाणा 2

-दीपक दहिया ने मुकाबले का पहला अंक हरियाणा को दिलाया।

दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

-इस कोर्ट पर अब से कुछ ही देर पहले तमिल थलाइवाज ने एक अंक से जीत दर्ज की है।

-हरियाणा : W, L, T, L, W, L, W, T, W, W, L, W, W, T, W, T, L

-दिल्ली का इस सीजन सफर : L,L, L, L, T, W, W, L, W, L, L, L, L, W

दबंग दिल्ली :

रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक

डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल

ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख

यहां पढ़ें Bengal Warriors vs Tamil Thalaivas, Pro Kabaddi 2017 Live Score :

हरियाणा स्टीलर्स :

रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर

डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार

ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।