वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में बुधवार को भारत और नीदरलैंड्स का सामना हुआ। इसमें भारत नीदरलैंड से 3-1 से हार गया। भारत की स्थिति शुरू से ही कमजोर रही। नीदरलैंड ने लगातार दो गोल कर दिए थे। भारत के लिए बीच में आकाशदीप ने एक गोल किया। लेकिन नीदरलैंड ने अंत तक बढ़त बनाए रखी।
FT! India goes down fighting against @oranjehockey in their last game in Pool B in the Hero Men’s #HWL2017 SF in London on 20th June. pic.twitter.com/8R3yEkEG9N
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 20, 2017
दोनों टीमें पूल-बी के अपना अंतिम मुकाबला खेल रही हैं। दोनों का प्रयास शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल खेलना होगा। भारत ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब उसकी कोशिश अपनी बेहतरीन लय को बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जाने की होगी।
भारत ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 4-1 से दूसरे मैच में कनाडा को 3-0 से और तीसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि इन टीमों का खेल भारत से दोयम दर्जे का था, लेकिन अब उसके सामने वो टीम है जो भारत से कई मजबूत और खतरनाक है।
विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त नीदरलैंड्स की टीम छठे स्थान वाली भारत से कई ज्यादा आक्रामक हॉकी खेलने के लिए जानी जाती है। उसने पाकिस्तान को 4-0 से, स्कॉटलैंड को 3-0 से मात दी थी। सोमवार को उसने कनाडा को 3-1 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। अब भारत और नीदरलैंड्स पूल-बी में शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला करेंगी।
इससे पहले यह दोनों टीमें पिछले साल हुए रियो ओलम्पिक में भिड़ चुकी हैं, जहां नीदरलैंड्स ने 2-1 से हराया था। इससे पहले 2015 में भारत ने नीदरलैंड्स को शूटआउट में 3-2 से मात दी थी।
यहां पढ़ें Hockey Score, India vs Netherlands Match का हाल –
8.00 PM: अंत में भारत नीदरलैंड से 3-1 से हार गया।
7.40 PM: तीसरा क्वॉटर खत्म होने तक स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ।
7.25 PM: सरदार सिंह को यैलो कार्ड दिखाया गया है। उन्हें पांच मिनट के लिए सस्पेंड किया गया।
7.20 PM: तीसरे क्वॉटर का खेल शुरू हो गया है।
7.15 Pm: पहले हॉफ में नीदरलैंड आगे रही। भारत ने आकाशदीप के बलबूते एक गोल जरूर किया। देखते हैं कि तीसरे क्वॉटर में भारत का प्रदर्शन कैसा रहेगा।
7.13 PM: दूसरा क्वॉटर भी खत्म हो गया है। इस वक्त स्कोर 3-1 है।
7.10 Pm: आखिरकार भारत ने अपना पहला गोल किया। भारत ने वापसी की कोशिश तेज कर दी हैं। यह गोल आकाशदीप ने किया।
7.05 Pm: दूसरे क्वॉटर में भी नीरलैंड भारत पर भारी। तीसरा गोल दागा जा चुका है।
7.00 PM: दूसरा क्वॉटर शुरू हो गया है। भारत वापसी की कोशिश में है।
6.55 PM: पहला क्वाटर खत्म हो गया है। इसमें नीदरलैंड ऊपर है। उसने भारत के खिलाफ दो गोल कर दिए।
6.49 PM: भारत मुश्किल में है। नीदरलैंड ने अपना दूसरा गोल कर दिया है।
6.40 PM: भारत मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
6.30pm: मैच शुरू हो गया है। नीदरलैंड ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गोल दाग दिया है।
