मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम 10 मिनटों में फॉर्म में आए अपने डिफेंडरों और रेडरों के दम पर वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 में शामिल हुई नई टीम गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने बेंगलुरू को मंगलवार को खेले गए इंटर जोन मैच में 27-24 से हराकर साबित कर दिया कि वह किसी भी टीम के लिए खिताबी जीत को आसान नहीं बनने देगी। गुजरात के लिए भले ही इस मैच की शुरुआत खराब रही हो, लेकिन अंतिम 10 मिनटों में उसने जैसी पकड़ हासिल की है, उससे साफ साबित होती है कि वह अपने ही जोन की ही नहीं, बल्कि दूसरी जोन की टीमों पर भारी पड़ सकती है।
कप्तान रोहित के दम पर पहले हाफ में अपना अच्छा खेल जारी रखते हुए बेंगलुरू बुल्स ने सीजन-5 में शामिल हुई नई और दमदार टीम गुजरात के खिलाफ बढ़त बनाने में सफलता हासिल की। अच्छी रेडिंग और डिफेंस के बलबूते पर बेंगलुरू ने गुजरात पर एक समय में 11-6 से अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए बेंगलुरू ने पहले हाफ तक गुजरात पर पकड़ मजबूत बनाई और स्कोर 14-9 किया। रोहित ने पहले हाफ तक बेंगलुरू के लिए पांच रेड अंक हासिल कर लिए थे।
एक बार गुजरात को ऑल आउट करते हुए बेंगलुरू ने अब मैच पर अपना शिकंजा अच्छा कस लिया था। इसके अलावा प्रतिद्वंद्वी टीम पर रोहित का आक्रामता जारी थी। दूसरे हाफ में भी खेल पर अपनी अच्छी पकड़ बनाते हुए अच्छे डिफेंस और रेडिंग के बलबूते पर बेंगलुरू ने गुजरात को 19-10 से पीछे किया।
बेंगलुरू की रेडिंग का नेतृत्व जहां एक ओर कप्तान रोहित कर रहे थे, वहीं डिफेंस की अगुवाई की जिम्मेदारी कुलदीप ने संभाली हुई थी। उनकी पकड़ से रेड करने आए गुजरात के किसी भी खिलाड़ी का बचकर जाना लगभग असंभव था।
इस बीच, अचानक फॉर्म में आई गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच की बाजी पलटते हुए महेंद्र राजपूत की रेडिंग के दम पर बेंगलुरू के स्कोर की बराबरी की। परवेश बेंसवाल के स्थान पर मैट में आए महेंद्र ने अच्छी रेड मारते हुए स्कोर 18-20 कर दिया। इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत कर नई टीम गुजरात ने बेंगलुरू पर 23-21 से बढ़त हासिल की। गुजरात ने इसके बाद अपने खेल को कमजोर नहीं पड़ने दिया और बेंगलुरू को 27-24 से मात दी।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017 Live Score, Gujarat Fortunegiants vs Bengaluru Bulls Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”314″]
10:22 PM : गुजरात ने 27-24 से मैच जीता। ये गुजरात की अपने घर में लगातार चार जीत।
10:19 PM : बेंगलुरु (24) बुल्स 2 अंक से मैच में पिछड़ती हुई।
10:16 PM : बेंगलुरु ने 24 अंक बनाए। इसी के साथ टीम गुजरात की बराबरी पर पहुंच गई है। यहां से मैच काफी रोमांचक मोड़ पर। मैच खत्म होने में 3 मिनट बाकी।
10:14 PM : गुजरात (24) ने वापसी करते हुए तेजी से 2 अंक लिए। बेंगलुरु के पास महज 3 अंक की लीड बाकी।
10:12 PM : रोहित कुमार ने मैच में 7 प्वाइंट्स बना लिए हैं। ये खिलाड़ी अभी तक कोर्ट में 12 मिनट रहा है।
10:10 PM : गुजरात ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में 3 अंक की बढ़त बना ली है। बेंगलुरु 21, गुजरात 24
10:07 PM : 27वें मिनट में बेंगलुरु ऑलआउट। इसी के साथ दोनों ही टीमें 21-21 की बराबरी के साथ।
10:05 PM : गुजरात के महिंद्रा राजपूत ने सुपर रेड में 2 अंक हासिल किए। बेंगलुरु ऑलआउट के करीब। गुजरात 18, बेंगलुरु 20
10:04 PM : मैच खत्म होने में 11 मिनट का समय बाकी। गुजरात 15, बेंगलुरु 20
10:01 PM : गुजरात (15) टीम ने मैच के 28वें मिनट में फिर से सुपर टैकल किया। गुजरात अब मैच में सिर्फ 5 प्वाइंट्स से ही पीछे चल रही है।
9:57 PM : गुजरात ने रोहित कुमार को सुपर टैकल में आउट किया। बेंगलुरु 19, गुजरात 12
9:55 PM : बेंगलुरु के कुलदीप सिंह ने 5 टैकल प्वाइंट बना लिए हैं। ये मैच के सबसे बेहतरीन परफॉर्मर हैं।
9:53 PM : बेंगलुरु (19) के रोहित कुमार ने 2 रेड अंक हासिल किए। मेहमान टीम ने जबरदस्त 9 प्वाइंट्स की लीड कायम कर ली है।
9:51 PM : बेंगलुरु (16) ने 22वें मिनट में सुपर टैकल कर दो अंंक जुटाए। इसी के साथ टीम के पास 6 अंक की लीड।
9:49 PM : दूसरे हाफ में गुजरात (10) ने पहला प्वाइंट जुटाया। बेंगलुरु (14) ऑलआउट के करीब।
9:42 PM : गुजरात (9) पहले हाफ तक 5 अंक से पिछड़ता हुआ।
9:39 PM : बेंगलुरु के हरीश आउट। गुजरात मैच में वापसी करती दिख रही है। गुजरात 8, बेंगलुरु 12
9:36 PM : रविंदर पहल गुजरात के सचिन के हाथों टैकल हुए। बेंगलुरु 12, गुजरात 7
9:33 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ऑलआउट। बेंगलुरु (11) के पास 8 अंक की बढ़त। गुजरात अपने घर में इस खराब तरीके से पहली बार खेलते दिख रही है।
9:32 PM : रोहित ने रेड में गुजरात के खिलाड़ी को आउट किया। बेंगलुरु ने 6 अंकों की लीड बना ली है। गुजरात 2, बेंगलुरु 8
9:30 PM : बेंगलुरु (6) ने चार अंकों की लीड बना ली है। टीम ऑलआउट के करीब है।
9:27 PM : गुजरात ने छठे मिनट में मैच को फिर से बराबरी पर ला दिया है। दोनों टीमें 2-2 अंक के साथ।
9:24 PM : बेंगलुरु ने 1 अंक की लीड बनाई। गुजरात 1, बेंगलुरु 2
9:23 PM : पहले दो मिनट तक कोई भी टीम अंक जुटाने में नाकाम।
9:21 PM : गुजरात ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
9:10 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम
9:00 PM : बेंगलुरु बुल्स :
रेडर – अजय कुमार, गुरविंदर सिंह, हरीक नाइक, रोहित, रोहित कुमार, सिनोथरन कनेशाराजाह, सुमित सिंह
डिफेंडर – कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप नरवाल, रविंदर पहल, सचिन कुमार
ऑलराउंडर – अमित, अंकित सांगवान, संजय श्रीनाथ, आशीष कुमार

