पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने यह मैच पारी और 171 रनों से जीत लिया है। लाहिरू कुमारा को बोल्ड कर अश्विन ने श्रीलंकाई पारी समाप्त कर दी। श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और पूरी टीम दूसरी पारी में 181 रनों पर अॉल आउट हो गई। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने अश्विन की गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद नियमित अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। यह जीत भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि अब टीम इंडिया श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बन गई है। साथ ही पहली बार भारतीय टीम ने विदेशी दौरे (3 मैचों की सीरीज में) पर क्लीन स्विप किया है।

पहली पारी में शिखर धवन (119) और हार्दिक पांड्या (108) ने शानदार शतकों की बदौलत भारत ने 487 रन बनाए थे।  श्रीलंका की पहली पारी 135 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने मेजबान टीम को फॉलो अॉन खेलने के लिए बुलाया। लेकिन इसमें भी श्रीलंका की लचर बल्लेबाजी ही दिखी।  पहले टेस्ट मैच में भी वह फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी स्कोर नहीं बना सकी थी, लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराया था। दूसरे टेस्ट में हालांकि भारत ने उसे फॉलोऑन कराया और मैच पारी के अंतर से जीता था।

यहां पढ़ें India vs Sri Lanka 3rd Test Day 3 :

[matchcode-to-post id=”slin08122017183838″]

2:53 PM: भारतीय टीम अब श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

2:52 PM: पहली बार भारतीय टीम ने विदेशी दौरे (3 मैचों की सीरीज में) पर क्लीन स्विप किया है।

2:50 PM: भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए पारी और 171 रनों से मात दी। यह भारत की लगातार आठवीं सीरीज जीत है।

2:43 PM: मेजबान टीम के पुछल्ले बल्लेबाज फर्नेंडो और कुमारा क्रीज पर मौजूद हैं। अभी भी श्रीलंका 178 रन पीछे है।

2:20 PM: श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा, निरोशन डिकवेला को उमेश यादव ने किया आउट।

2.20 PM: श्रीलंकाई टीम को आठवां झटका, संदाकन 8 रन बनाकर शमी का शिकार बने।

2.00 PM: 64 ओवर में श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए हैं। सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने के लिए मेहमानों केा सिर्फ 3 विकेट चाहिए।

1:10 PM: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने दिनेश चांदीमल को 36 के स्कोर पर किया आउट।

12:43 PM: लंच के बाद खेल शुरू, श्रीलंका का स्कोर 84-4। चांदीमल 28 और मैथ्यूज 18 रनों पर खेल रहे हैं।

12:00 PM: लंच तक SL का स्कोर 82-4, फॉलो अॉन टालने के लिए चाहिए 270 रन। चांदीमल और मैथ्यूज क्रीज पर।

11:55 AM: श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मेजबान टीम का स्कोर 81-4 हो चुका है और फॉलो अॉन टालने के लिए अब भी 271 रनों की जरूरत है।

11:05 AM: श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 54 रन। फॉलो अॉन टालने के लिए अभी भी 293 रन की दरकार।

10:42 AM: मेजबान टीम की पारी लड़खड़ाई, मोहम्मद शमी को दूसरी कामयाबी। कुशाल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका। भारत को सूपड़ा साफ करने के लिए चाहिए 6 विकेट।

10:25 AM: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, मोहम्मद शमी ने पुष्पकुमारा को एक रन के स्कोर पर किया आउट। भारत की मैच पर पकड़ मजबूत।

10:15 AM: श्रीलंका को दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने 16 रन बनाकर अश्विन के शिकार बने।

10:00 AM: मैच शुरू, 19 रनों के स्कोर से आगे फॉलोअॉन खेलना शुरू किया श्रीलंका ने। वह अभी भी 333 रन पीछे है।