भारत ने मोहाली टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 78 रन पर चार विकेट गवां दिए हैं। उसे भारत की पहली पारी के लीड की बराबरी के लिए 56 रन और बनाने हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कप्तान कुक, बेन स्टोक्स, मोइन अली और जॉनी बेयरस्टो को विकेट गवां चुका है। दूसरी पारी में इंग्लैंड को 27 रन के स्कोर पर पहला झटका आर अश्विन ने दिया, जब उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक को 12 रन के निजी स्कोर पर क्लिन बोल्ड कर दिया।

अभी इंग्लैंड के स्कोर में 12 रन जुड़े थे कि अश्विन ने मोइन अली को 5 रन के निजी स्कोर पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। इंग्लैंड को 70 रन के स्कोर पर जयंत यादव ने तीसरा झटका दिया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को पार्थिव पटेल के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया। तीसरे दिन के खेल में एक ओवर बचा था और आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया। स्टंप के समय जो रूट 33 और गैरेथ बैटी 0 रन के स्कोर पर नाबाद रहे।

भारत की पहली पारी: इंग्‍लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्‍ट में भारतीय टीम तीसरे दिन 417 रन बनाकर ऑल आउट हो गर्इ। तीसरे दिन रवींद्र जडेजा (90), आर अश्विन (72) और जयंत यादव (55) की पारियों के बूते भारत ना केवल इंग्‍लैंड के स्‍कोर को पीछे छोड़ाा बल्कि बढ़त भी हासिल की। पहली पारी के आधार पर भारत को 134 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से पांच बल्‍लेबाजों, चेतेश्‍वर पुजारा (51), विराट कोहली (62), आर अश्‍विन (72), जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टेस्‍ट क्रिकेट में पहली बार भारत के सातवें, आठवें और नौवें नंबर के बल्‍लेबाज ने फिफ्टी लगाई। इंग्‍लैंड की ओर से बेन स्‍टोक्‍स ने पांच विकेट लिए। भारत के आखिरी चार विकेटों ने 213 रन जोड़े। सातवें विकेट के लिए जडेजा व अश्विन के बीच 97 और जडेजा व जयंत यादव के बीच 80 रन की साझेदारी हुई।

जडेजा ने अपना तीसरा टेस्‍ट अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद जडेजा आक्रामक रूख में नजर आए। वे अपने पहले टेस्‍ट शतक के करीब थे लेकिन आदिल रशीद की गेंद को छक्‍के के लिए मारने के प्रयास में जडेजा बाउंड्री पर लपके गए और शतक से चूक गए। उन्‍होंने 90 रन बनाए जो कि उनका टेस्‍ट में सर्वाधिक स्‍कोर है। अपना दूसरा टेस्‍ट मैच खेल रहे जयंत यादव ने पहला टेस्‍ट अर्धशतक लगाया।

इससे पहले इंग्‍लैंड को 283 रन पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत भी खराब रही। 39 रन के टीम स्‍कोर पर मुरली विजय बेन स्‍टोक्‍स की गेंद पर आउट हो गए। उन्‍होंने 12 रन बनाए। आठ साल बाद वापसी कर रहे विकेटकीपर पार्थिव पटेल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेतेश्‍वर पुजारा(51) और कप्‍तान विराट कोहली (62) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। पुजारा चायकाल के बाद दूसरी ही गेंद पर आदिल रशीद के शिकार बने। उनके जाते ही भारतीय मिडिल ऑर्डर ढह गया। अजिंक्‍य रहाणे बिना खाता खोले और पहला टेस्‍ट खेल रहे करुण नैयर चार रन बनाकर आउट हुए। हालांकि कप्‍तान विराट कोहली ने एक छोर थामे रखा और अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 4 विकेट और बेन स्टोक्स ने 5 विकेट झटके, जबकि एक खिलाड़ी रनआउट (करुण नायर) हुआ।

भारत का विकेट पतन: 1/39 (मुरली विजय- 12), 2/73 (पार्थिव पटेल- 42), 3/148 (चेतेश्वर पुजारा- 51), 4/152 (अजिंक्य रहाणे- 0), 5/156 (करुण नायर- 4), 6/204 (विराट कोहली- 62), 7/301 (आर अश्विन- 72), 8/381 (रवींद्र जडेजा- 90), 9/414 (जयंत यादव- 55), 10/417 (उमेश यादव- 12)

Live Updates
16:32 (IST) 28 Nov 2016
तीसरे दिन स्टंप के समय इंग्लैंड का स्कोर 78-4, जो रूट 36 और गैरेथ बैटी बिना खाता खोले नाबाद
16:30 (IST) 28 Nov 2016
आर अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाया है। उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक, मोइन अली और बेन स्टोक्स को पैवेलियन भेजा। जयंत यादव ने एक विकेट लिया, उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।
16:28 (IST) 28 Nov 2016
अश्विन ने इंग्लैंड को दिया चौथा झटका, बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर पैवेलियन लौटे
16:23 (IST) 28 Nov 2016
दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 78/3, जो रूट 36 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
16:17 (IST) 28 Nov 2016
तीसरे दिन एक ओवर का खेल बचा है। इंग्लैंड की ओर से जो रूट 34 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16:14 (IST) 28 Nov 2016
दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 75-3, पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड भारत से 59 रन पीछे। https://twitter.com/BCCI/status/803186793399123968
16:13 (IST) 28 Nov 2016
जयंत यादव ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका।
15:38 (IST) 28 Nov 2016
मोइन अली को 5 के निजी स्कोर पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट करवाया
15:37 (IST) 28 Nov 2016
भारत को दूसरी कामयाबी भी अश्विन ने 20वें ओवर के 5वीं गेंद पर दिलाई
15:36 (IST) 28 Nov 2016
अश्विन ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुक को क्लीन बोल्ड कर भेजा पवेलियन
15:35 (IST) 28 Nov 2016
इंग्लेैंड ने पहला विकेट गंवाया, कप्तान कुक 12 के निजी स्कोर पर आउट
14:40 (IST) 28 Nov 2016
इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। कप्तान कुक 9 और जो रूट 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13:55 (IST) 28 Nov 2016
टेस्‍ट क्रिकेट में पहली बार भारत के सातवें, आठवें और नवें नंबर के बल्‍लेबाज नेे फिफ्टी लगाई।
13:54 (IST) 28 Nov 2016
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 90 रन के साथ टॉप स्‍कोरर रहे। टीम इंडिया की ओर से पांच बल्‍लेबाजों चेतेश्‍वर पुजारा (51), विराट कोहली (62), आर अश्‍विन (72), जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने अर्धशतक लगाए।
13:53 (IST) 28 Nov 2016
भारत पहली पारी में 417 रन पर ऑल आउट। 134 रन की बढ़त मिली।
13:52 (IST) 28 Nov 2016
उमेश यादव 12 रन बनाकर आउट। बेन स्‍टोक्‍स को मिला विकेट।
13:42 (IST) 28 Nov 2016
जयंत यादव के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा। उन्‍होंने 55 रन बनाए।
13:30 (IST) 28 Nov 2016
जयंत यादव ने टेस्‍ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 4 चौकों की मदद से 132 गेंद में पूरी की फिफ्टी
13:29 (IST) 28 Nov 2016
भारत ने 400 रन पूरे किए। उमेश यादव ने छक्‍का जड़कर इस स्‍कोर तक पहुंचाया
13:10 (IST) 28 Nov 2016
जयंत यादव टेस्ट मैच में अपने पहले अर्धशतक के करीब, भारत का स्कोर 395/8, कुल बढ़त 112 रन https://twitter.com/BCCI/status/803140739567943680
12:54 (IST) 28 Nov 2016
जडेजा के आउट होने के बाद उमेश यादव क्रीज पर उतरे हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 100 रन की बढ़त बना ली है। जयंत यादव 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:50 (IST) 28 Nov 2016
भारत का आठवां विकेट गिरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले शतक से 10 रन दूर रह गए रवींद्र जडेजा https://twitter.com/BCCI/status/803135559204040704
12:47 (IST) 28 Nov 2016
शतक से चूके रवींद्र जडेजा, 90 रन बनाकर आउट, भारत के आठवें विकेट का पतन
12:44 (IST) 28 Nov 2016
लंच ब्रेक के बाद बाद भारत का स्कोर 379/7, रवींद्र जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 89 रन बना लिए हैं। जयंत यादव 33 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। https://twitter.com/BCCI/status/803134526297751552
12:15 (IST) 28 Nov 2016
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, भारत का स्कोर 358/7, 72 रन की है कुल बढ़त
11:42 (IST) 28 Nov 2016
मोहाली टेस्ट, डे 3: लंच ब्रेक के समय भारत का स्कोर 354/7 इंग्लैंड पर बनाई 71 रन की बढ़त https://twitter.com/BCCI/status/803118434917548032
11:19 (IST) 28 Nov 2016
भारत का स्कोर 347/7, रवींद्र जडेजा 66 और जयंत यादव 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अबतक 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है। https://twitter.com/BCCI/status/803111647892144128
11:17 (IST) 28 Nov 2016
भारत ने तीसरे दिन पहले सेशन में 76 रन बनाया है और रविचंद्रन अश्विन का विकेट गवांया है।
11:09 (IST) 28 Nov 2016
भारत का स्कोर 338/7, रवींद्र जडेजा 59 और जयंत यादव 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास 55 रन की बढ़त हो गई है।