सदर्न सुपर स्टार्स ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उसने 23 सितंबर 2024 को टूर्नामेंट के चौथे मैच में गुजरात ग्रेट्स को 26 रन से हराया। गुजरात ग्रेट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सदर्न सुपर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ग्रेट्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन ही बना पाई। गुजरात ग्रेट्स के कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा ओपनर मोर्ने वान विक (15) और मनन शर्मा (10) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए।
कमाउ लेवेराक और सीक्कुगे प्रसन्ना खाता भी नहीं खोल पाए। सदर्न सुपर स्टार्स की ओर से पवन नेगी सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्दुर रज्जाक ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिये। चतुरंगा डिसिल्वा और केदार जाधव भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
गुजरात ग्रेट्स की पारी
गुजरात ग्रेट्स की पारी की बात करें तो शिखर धवन के साथ वान विक ने पारी की शुरुआत की, लेकिन 15 रन पर ही आउट हो गए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले वान विक इस मैच में बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं हो पाए। लेंडल सिमंस ने भी निराश किया। वह 7 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
सदर्न सुपर स्टार्स की पारी, मनन ने लिए 6 विकेट
इस मैच में सदर्न सुपर स्टार के स्टार बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल पाए। पार्थिव पटेल 4 रन जबकि मार्टिन गप्टिल 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मसकदजा ने 20 रन की पारी खेली जबकि केदार जाधव एक रन बनाकर निपट गए। पवन नेगी ने 2 रन बनाए जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 रन की पारी खेली। आखिरी वक्त पर चतुरंगा डिसिल्वा ने 28 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली। मनन शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए।
गुजरात ग्रेट्स की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमंस, मोहम्मद कैफ, असगर अफगान, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), मनन शर्मा, कमाउ लेवरॉक, सीकुगे प्रसन्ना, एस श्रीसंत, लियाम प्लंकेट, शैनन गेब्रियल।
सदर्न सुपर स्टार्स की प्लेइंग इलेवन
मार्टिन गप्टिल, पार्थिव पटेल, हैमिल्टन मसकदजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), चिराग गांधी, पवन नेगी, चतुरंगा डिसिल्वा, सुबोथ भाटी, सुरंगा लकमल, मोनू कुमार।
श्रीसंत आखिरी ओवर लेकर आए। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन दिये। इस तरह गुजरात ग्रेट्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन ही बना पाई और 26 रन से मैच हार गई। सदर्न सुपर स्टार्स ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
पवन नेगी 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर यशपाल सिंह को केदार जाधव के हाथों कैच करा दिया। यशपाल सिंह 12 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात ग्रेट्स का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन है।
अब्दुर रज्जाक 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर कमाउ लेवेराक को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कमाउ लेवेराक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब्दुर रज्जाक ने अगली गेंद पर सीक्कुगे प्रसन्ना को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह लियाम प्लंकेट बल्लेबाजी के लिए। हालांकि, वह आखिरी गेंद पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। गुजरात ग्रेट्स का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन है।
पवन नेगी 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर असगर अफगान को बोल्ड कर दिया। असगर अफगान 6 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। असगर अफगान की जगह यशपाल सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। यशपाल सिंह ने तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। हालांकि, अगली गेंद मनन शर्मा ने पवेलियन की राह पकड़ ली। मार्टिन गप्टिल के थ्रो पर पवन नेगी ने उन्हें रन आउट कर दिया। मनन शर्मा 4 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मनन शर्मा की कमाउ लेवेराक बल्लेबाजी के लिए आये। 17 ओवर के बाद गुजरात ग्रेट्स का स्कोर 6 विकेट पर 112 रन है।
16वां ओवर चतुरंगा डिसिल्वा लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर शिखर धवन को पवेलियन भेज दिया। शिखर धवन 48 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने उनका कैच लपका। शिखर धवन की जगह मनन शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए। मनन शर्मा ने अगली दो गेंदों पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। 16 ओवर के बाद गुजरात ग्रेट्स का स्कोर 4 विकेट पर 108 रन है। असगर अफगान के 5 गेंद में 3 और मनन शर्मा के 3 गेंद में 9 रन हैं।
13 ओवर का खेल हो चुका है। गुजरात ग्रेट्स का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। 13वां ओवर पवन नेगी लेकर आये। उनकी पांचवीं गेंद पर मोहम्मद कैफ को दिनेश कार्तिक ने स्टम्प कर दिया। कैफ 11 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह असगर अफगान बल्लेबाजी के लिए। खास यह है कि एक गेंद पहले ही शिखर धवन ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
गुजरात की टीम का दूसरा विकेट लेंडल सिमंस के रूप में गिरा जो 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए चौथे नंबर पर मोहम्मद कैफ आए हैं। गुजरात ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। सिमंस को केदार जाधव ने दिनेश कार्तिक के थ्रो पर आउट किया।
पिछले मैच में शतक लगाने वाले वान विक इस मैच में नहीं चल पाए और उन्होंने 18 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लेंडल सिमंस आए हैं और उनके साथ कप्तान शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात को जीत के लिए 77 गेंदों पर 82 रन की जरूतरत है। धवन 38 रन बनाकर नाबाद हैं।
गुजरात की टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। धवन और वान विक संभलकर तेज गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम जीत की तरफ तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। दिनेश कार्तिक को विकेट की तलाश है, लेकिन उनके गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं।
145 रन के टारगेट का पीछा करते हुए धवन और वान विक तेज गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी टीम गुजरात ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। धवन अभी 25 रन जबकि वान विक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात के लिए पारी की शुरुआत कप्तान धवन के साथ वान विक ने की। धवन ने पहले ही ओवर में अपने तेवर दिखा दिए और एक छक्का व एक चौका लगाया। इस टीम ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।
सदर्न ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन की पारी खेली। इस टीम के लिए डिसिल्वा ने नाबाद 53 रन बनाए जबकि गुजरात की तरफ से मनन शर्मा ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। गुजरात को जीत के लिए 145 रन बनाने हैं।
सदर्न सुपर स्टार्स के 100 रन पूरे हो चुके हैं और इस टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट गंवा चुके हैं। अभी डिसिल्वा और सुरंगा लकमल क्रीज पर हैं और ये टीम बड़े स्कोर के लिए संघर्ष कर रही है। प्रसन्ना ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिए।
मनन शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक विकेट लिया। उन्होंने पहली पारी के 15वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक, चिराग गांधी को आउट किया जबकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने सुबोध भाटी को भी आउट किया। सदर्न ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं और मनन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए और एक ओवर मेडल भी फेंका।
सदर्न सुपर स्टोर्स का 5वां विकेट पवन नेगी को रूप में गिरा और वो 2 रन बनाकर सिगुके प्रसन्ना की गेंद पर आउट हो गए। इस टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी दिनेश कार्तिक और चतुरंगा डिसिल्वा मौजूद हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है। सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर 4 विकेट पर 64 रन है। पवन नेगी के 5 गेंद में 2 रन हैं। दिनेश कार्तिक के 2 गेंद में 3 रन हैं। दसवें ओवर से सदर्न सुपर स्टार्स के खाते में सिर्फ 6 रन आए।
मनन शर्मा नौवां ओवर लेकर आए।
नौ ओवर के बाद सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन है। पवन नेगी के 1 गेंद में 1 रन हैं।
मनन शर्मा सातवां ओवर लेकर आए।
सात ओवर के बाद सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन है।
लियाम प्लंकेट चौथा ओवर लेकर आए।
चार ओवर के बाद सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर 1 विकेट पर 28 रन है। मार्टिन गप्टिल के 15 गेंद में 15 रन हैं।
श्रीसंत तीसरा ओवर लेकर आए।
तीन ओवर के बाद सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। पार्थिव पटेल के 7 गेंद में 3 और मार्टिन गप्टिल के 11 गेंद में 7 रन हैं।
दूसरा ओवर शैनन गेब्रियल लेकर आए।
पहली गेंद: 1 रन।
दूसरी गेंद: वाइड
अगली गेंद: पार्थिव पटेल ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
तीसरी गेंद: मार्टिन गप्टिल ने डॉट खेली।
चौथी गेंद: 1 रन
पांचवीं गेंद: वाइड
अगली गेंद: फिर वाइड
अगली गेंद: पार्थिव पटेल कोई रन नहीं बना पाये।
छठी गेंद: वाइड
अगली गेंद: पार्थिव पटेल ने डीप मिड-विकेट पर खेलकर एक रन लिया।
दो ओवर के बाद सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। पार्थिव पटेल के 4 गेंद में 2 और मार्टिन गप्टिल के 8 गेंद में 3 रन हैं।
गुजरात ग्रेट्स की ओर से श्रीसंत पहला ओवर लेकर आए। सदर्न सुपर स्टार्स के लिए मार्टिन गप्टिल और पार्थिव पटेल ने पारी की शुरुआत की। श्रीसंत की पहली गेंद पर पार्थिव कोई रन नहीं ले पाए। श्रीसंत की दूसरी गेंद वाइड रही। इस पार्थिव और मार्टिन गप्टिल ने एक रन भी ले लिया। इस तरह टीम का खाता खुला। हालांकि, इसके बाद मार्टिन गप्टिल आखिरी गेंद पर एक रन ही ले पाए और अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद सदर्न सुपर स्टार्स का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है।
गुजरात ग्रेट्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: यशपाल सिंह, जॉन मूनी, समर कादरी, देबब्रत दासम, ईश्वर पांडे
सदर्न सुपर स्टार्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: अब्दुर रज्जाक, जेसल करिया, रॉबिन बिष्ट, श्रीवत्स गोस्वामी, एल्टन चिगुंबुरा।
गुजरात ग्रेट्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमंस, मोहम्मद कैफ, असगर अफगान, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), मनन शर्मा, कमाउ लेवरॉक, सीकुगे प्रसन्ना, एस श्रीसंत, लियाम प्लंकेट, शैनन गेब्रियल।
सदर्न सुपर स्टार्स की प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, पार्थिव पटेल, हैमिल्टन मसाकाद्जा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), चिराग गांधी, पवन नेगी, चतुरंगा डिसिल्वा, सुबोथ भाटी, सुरंगा लकमल, मोनू कुमार।
सदर्न सुपर स्टार्स के खिलाफ गुजरात ग्रेट्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टॉस जीतने के बाद शिखर धवन ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है।
थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय सदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स अपनी-अपनी टीमों को ऐलान करेंगी। गुजरात ग्रेट्स के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना है।
शिखर धवन की अगुआई वाली गुजरात ग्रेट्स का यह दूसरा मैच है। उसने अपने पहले मैच में सुरेश रैना की अगुआई वाली तोयम हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आज सदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स के बीच मुकाबला है। मैच के लिए टॉस शाम साढ़े बजे होगा। सात बजे से मैच खेला जाना है। मैच के लाइव स्कोर और अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिये।