इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 24वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रन से हरा दिया। केकेआर ने पंजाब को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया था। केएल राहुल की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आखिरी तीन ओवर में उसे जीत के लिए 22 रन बनाने थे, लेकिन टीम ने 4 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई।
सुनील नरेन ने 18वें ओवर में निकोलस पूरन को आउट किया और दो रन दिए। इसके बाद 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रभसिमरन सिंह और केएल राहुल का विकेट लिया और सिर्फ 6 रन दिए। आखिरी ओवर में जीत के लिए पंजाब को 14 रन बनाने थे, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम को 1 गेंद पर मैच सुपर ओवर में ले जाने के लिए 6 रन बनाने थे। मैक्सवेल ने ऊंचा शॉट लगाया, लेकिन इंच भर से छक्का नहीं हो सका।
IPL 2020 CSK vs RCB Live Cricket Score Online:
राहुल ने 58 गेंद पर 74, मयंक अग्रवाल ने 39 गेंद पर 56 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। मयंक ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लिया। इससे पहले कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब के खिलाफ नहीं चला शाहरुख खान के ‘फेवरेट’ प्लेयर का बल्ला, मोहम्मद शमी ने हासिल की खास उपलब्धि
कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मैच में 2 रन से हरा दिया। केकेआर ने पंजाब को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया था। केएल राहुल की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आखिरी तीन ओवर में उसे जीत के लिए 22 रन बनाने थे, लेकिन टीम ने 4 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई।
पंजाब की टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 10 गेंद पर 17 रन बनाने हैं। केएल राहुल 56 गेंद पर 72 और प्रभसिमरन सिंह 6 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
पंजाब की टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 52 गेंद पर 68 और निकोलस पूरन 5 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को 4 ओवर में जीत के लिए 29 रन और बनाने हैं।
मयंक अग्रवाल 39 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। मयंक ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लिया।
13वां ओवर पंजाब के लिए खुशियां लेकर आया। ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल और चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने अपने अर्धशतक पूरे किए। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 106 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 34 गेंद में 51 और केएल राहुल 44 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवरों का खेल हो चुका है। पंजाब का स्कोर 62 रन है। उसका एक भी विकेट नहीं गिरा है। केएल राहुल 26 गेंद में 32 और मयंक अग्रवाल ने 22 गेंद में 30 रन बनाए हैं। आठवां ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उनके इस ओवर में 8 रन बने। इससे पहले सातवां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने फेंका। उनके इस ओवर में 7 रन बने थे।
किंग्स इलेवन पंजाब ने पावर प्ले (6 ओवर) में बिना विकेट खोए 47 रन बनाए। इसमें से केएल राहुल ने 26 और मयंक अग्रवाल ने 21 रन का योगदान दिया। कोलकाता के गेंदबाज अब तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगा साबित हुए हैं। उनके 2 ओवर में 19 रन बने हैं। कमलेश नागरकोटी के एक ओवर में 11 रन गए हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब को 165 रन का लक्ष्य मिला। उसकी ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। 4 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। मयंक अग्रवाल 12 गेंद में 17 और केएल राहुल 12 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इनमें से 14 रन प्रसिद्ध कृष्णा के चौथे ओवर में आए।
दिनेश कार्तिक ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका आईपीएल में यह सबसे कम गेंदों में बनाया गया अर्धशतक है। 18 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन है। मोहम्मद शमी के 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर शुभमन गिल रन आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके की मदद से 47 गेंद में 57 रन बनाए।
दिनेश कार्तिक ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका आईपीएल में यह सबसे कम गेंदों में बनाया गया अर्धशतक है। 18 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन है। मोहम्मद शमी के 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर शुभमन गिल रन आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके की मदद से 47 गेंद में 57 रन बनाए।
15 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन है। इस ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके 44 गेंद में 52 रन हो गए हैं। दिनेश कार्तिक 9 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रवि बिश्नोेई ने पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर इयोन मॉर्गन को लॉन्ग ऑन पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच करा दिया। मॉर्गन 23 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बााद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 64 रन है। क्रीज पर शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक हैं।
9 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन है। इयोन मॉर्गन 15 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता ने पावर प्ले में सिर्फ 25 रन बनाए थे और उसने 2 विकेट भी गंवाए थे। आउट होने वाले बल्लेबाज नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी हैं।
पावर प्ले यानी 6 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। इस दौरान कोलकाता ने 2 विकेट गंवाए और सिर्फ 25 रन बनाए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल और इयोन मॉर्गन हैं। कोलकाता को इस समय तेज रन से बनाने की दरकार है। उसने इस आईपीएल में अबुधाबी में पावर प्ले के दौरान सबसे कम रन बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मोहम्मद शमी ने तीसरा ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने पंजाब को पहली सफलता दिलाई। उन्होने ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को बोल्ड किया। राहुल उनकी तीसरी गेंद पर ही चौका जड़ा था। राहुल 10 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए राहुल की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए। हालांकि, वह दुर्भाग्यशाली रहे। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वह रन लेने की गफलत में रन आउट हो गए। 4 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन है।
कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 7 रन बने। दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका। इस ओवर में राहुल त्रिपाठी एक रन भी नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर उन्होंने रन लेने की कोशिश की थी, लेकिन फिर अपना फैसला बदल लिया।
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, सिमनर सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।