इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार (8 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया है।  ईडन गार्डन स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बना लिए। दिनेश कार्तिक ने टीम के लिए नाबाद 35 रनों की पारी खेली। टीम को क्रिस लिन (5) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। सुनील नरेन ने 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई, जो आईपीएल इतिहास की पांचवीं तेज फिफ्टी है। नरेन 19 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वहीं पहले बल्लेबीज करते हुए आरसीबी को शुरुआती झटका क्विंटन डी कॉक (4) के रूप में लगा। हालांकि इसके बाद ब्रैंडन मैक्कलम ने 27 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। उनके आउट होने पर एबी डीविलियर्स मैदान पर आए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी की। जब ये बल्लेबाज खतरनाक नजर आ रहे थे इसी बीच नीतीश राणा ने अपने पहले ही ओवर में दोनों बैट्समैन को आउट किया। डीविलियर्स ने 23 गेंदों में 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 44 रन बनाए। वहीं विराट 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मनदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तेज खेल दिखाते हुए 18 गेंदों में 37 रन जुटाए, जिसके दम टीम 20 ओवर में 176 तक पहुंच सकी। विपक्षी टीम की ओर से विनय कुमार और नीतीश राणा ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा पीयूष चावला, सुनील नरेन और मिचेल जॉनसन ने 1-1 शिकार किए।

IPL 2018, KKR vs RCB Highlights:

-आंद्रे रसेल आउट। केकेआर को अब यहां से दो ओवर में 9 रनों की जरूरत है। कार्तिक एक छोर से टीम को संभालने का काम बखूबी कर रहे हैं। कार्तिक ने चौका जड़कर मैच जीत लिया है। 

-उमेश यादव की पहली ही गेंद पर रसेल ने चौका जड़ा। इसके बाद यादव ने तीन गेंद अच्छी फेंकने में कामयाब रहे। इसके बाद पांचवें गेंद पर चौका और अंतिम गेंद पर रसेल ने छक्का जड़ दिया।  केकेआर -162/5(17)

-रिंकू  सिंह को क्रिस वोक्स ने आउट कर केकेआर को एक और झटका दे दिया है। केकेआर को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 30 रनों की जरूरत। आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक क्रीज पर मौजूद। 

-नीतीश राणा ने वॉशिंगटन की गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही राणा और कार्तिक के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई। राणा अगले ही गेंद पर आउट। केकेआर -141(15)

-युजवेंद्र चहल की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने लगातार दो चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। केकेआर धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करती हुई। 131/3 (14)

–कुलवंत खेजरोलिया पारी का 13वां ओवर लेकर आए। नीतीश राणा उनकी गेंदों को संभलकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान कार्तिक शॉट लगाने का प्रयास कर रहे हैं। खेजरोलिया इस ओवर में दो लगातार वाइड फेंक चुके हैं। केकेआर- 119/3 (13)

युजवेंद्र चहल एक बार फिर गेंदबाजी करते हुए। नीतीश राणा ने उनकी गेंद पर शानदार शॉट खेला, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन पार नहीं हो सकी। चहल ने इस ओवर में बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है। इस ओवर में केकेआर ने बनाए 5 रन। केकेआर- 112/3 (12)

-वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में कार्तिक ने चौका लगाया। इस ओवर में केकेआर की टीम 9 रन बनाने में कामयाब रही। केकेआर- 107/3 (11)

-उमेश यादव की पहली गेंद पर ही नीतीश राणा ने चौका लगाया। एबी डी विलियर्स ने कैच लेने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके पहुंच से दूर थी। केकेआर को अब यहां से जीत के लिए 79 रनों की जरूरत है।  केकेआर- 98/3 (10)

-कुलवंत खेजरोलिया एक बार फिर नए ओवर के साथ। दिनेश कार्तिक और नीतीश राणा संभलकर पारी को आगे बढ़ाते हुए। केकेआर को यहां से 68 गेंदों में 88 रनों की जरूरत है।  केकेआर- 92/3 (9)

-उमेश यादव अगला ओवर लेकर आए। नरेन के बाद उमेश यादव रॉबिन उथप्पा को आउट करने में भी कांयाब रहे।उथप्पा के बाद कप्तान कार्तिक बल्लेबाजी करने आए हैं।

-कुलवंत खेजरोलिया पारी का सातवां ओवर लेकर आए। नीतीश राणा ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर चौका लगाया, वहीं पांचवें गेंद पर सिंगल लेने में कामयाब रहे।  केकेआर- 81/2 (7)

वॉशिंगटन सुंदर अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। चौथी और पांचवीं बॉल पर नरेन ने छक्का जड़ा। सुनील नरेन का आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे तेज अर्धशतक जड़ा लेकिन 5.2 ओवर में वह क्लीन बोल्ड।

-क्रिस वोक्स अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर वोक्स ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। अगली दो गेंदों पर चौका। अगली बॉल कोई रन नहीं। लास्ट बॉल पर नरेन ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। केकेआर- 46/1 (4)

-वॉशिंगटन सुंदर तीसरे गेंदबाज के रूप में लगा दिए गए हैं। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली तीन गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। आखिरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ा। केकेआर- 26/1 (3)

क्रिस वोक्स को दूसरा ओवर सौंपा गया है। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। सुनील नरेन 3 गेंदों में 11 रन बना चुके हैं। अगली बॉल पर लिन ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। चौथी बॉल पर क्रिस लिन, डीविलियर्स के हाथों कैच आउट। केकेआर को पहला झटका लगा।  केकेआर- 16/1 (2)

-केकेआर की तरफ से क्रिस लिन और सुनील नरेन सलामी जोड़ी के रूप में क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद युजवेंद्र चहल के हाथों में। नरेन ने पहली ही गेंद पर चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली बॉल पर छक्का। तीसरी गेंद पर नरेन ने स्ट्राइक बदली। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। केकेआर- 12/0 (1)

पारी का आखिरी ओवर विनय कुमार के हाथों में। पहली बॉल पर मनदीप ने वाइड लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका। तीसरी बॉल पर छक्का। पांचवीं बॉल पर मनदीप (37) कैच आउट। आखिरी बॉल पर क्रिस वोक्स आउट। आरसीबी ने केकेआर को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया।

मिचेल जॉनसन ने अपने आखिरी ओवर की शुरुआत सरफराज के विकेट के साथ की। सरफराज, रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट। इसी के साथ आरसीबी को पांचवां झटका लगा। मैदान पर क्रिस वोक्स आ चुके हैं। तीसरी गेंद पर वोक्स ने चौका लगाया। आरसीबी- 160/5 (19)

-सुनील नरेन अपने आखिरी ओवर के साथ। पहली बॉल पर मनदीप सिंह ने चौका जड़ा। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल पर मनदीप ने फिर से चौका लगाया। इस ओवर से कुल 12 रन बने। आरसीबी- 154/4 (18)

-मिचेल जॉनसन अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने दो रन बचाए। इस ओवर से कुल 5 रन बने। आरसीबी- 142/4 (17)

-आंद्रे रसेल दूसरे ओवर के साथ। पहली गेंद डॉट। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर सरफराज ने सिंगल निकाला। इस ओवर से कुल 5 रन बने। इसी के साथ टाइम आउट का इशारा। आरसीबी- 137/4 (16)

नीतीश राणा का स्वागत डीविलियर्स ने छक्के के साथ किया लेकिन अगली ही गेंद पर जॉनसन के हाथों कैच आउट। अगली गेंद पर कोहली (31) क्लीन बोल्ड। आरसीबी को चौथा झटका लगाया। मनदीप सिंह ने आते ही चौका लगाया। आरसीबी- 132/4 (15)

-आरसीबी ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 31, जबकि एबी डीविलियर्स 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम 8.67 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-पीयूष चावला अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी गेंद पर कोहली ने कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए छक्का जड़ा। अगली दो गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 10 रन बने। आरसीबी- 116/2 (13)

[matchcode-to-post id=”krbc04082018186014″]

मिचेल जॉनसन ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर डीविलियर्स के खिलाफ कैच आउट की अपील की। मगर आरसीबी ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, जिसमें फैसला उनके पक्ष में। दूसरी गेंद पर डीविलियर्स ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर छक्का। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। आरसीबी- 106/2 (12)

-सुनील नरेन अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर डीविलियर्स ने गगनचुंबी छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। आखिरी बॉल पर डबल। आरसीबी- 96/2 (11)

-कुलदीप यादव को उनका तीसरा ओवर सौंपा गया है। पहली चार गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। पांचवी बॉल पर डीविलयर्स ने डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में छक्का लगाया। अगली बॉल पर फिर से छक्का। आरसीबी- 82/2 (10)

सुनील नारायण ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर मैक्कलम को क्लीन बोल्ड किया। मैक्कलम 27 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट। आरसीबी को दूसरा झटका लगा। मैदान पर एबी डीविलियर्स आ चुके हैं। आरसीबी- 66/2 (9)

-मिचेल जॉनसन अपने पहले ओवर के साथ। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी बॉल पर मैक्कलम ने चौका लगाया। चौथी बॉल पर मिड ऑफ की दिशा में चौका। इस ओवर में कुल 9 रन बने। आरसीबी- 63/1 (8)

-सुनील नारायण चौथे गेंदबाज के रूप में लगाए जा चुके हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदें डॉट। सुनील ने अपने पहले ओवर में महज 2 रन दिए। आरसीबी- 54/1 (7)

पीयूष चावला अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली दो गेंदें डॉट। आखिरी बॉल पर मैक्कल ने छक्का जड़ा। टीम 8.43 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है। केकेआर को जल्द एक और विकेट चटकाना होगा। आरसीबी- 52/1 (6)

-कुलदीप यादव अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली डिलीवरी वाइड, जो सीधे बाउंड्री पार पहुंची। अगली बॉल पर मैक्कलम ने मिड ऑफ की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से 10 रन बने। आरसीबी- 44/1 (5)

-पीयूष चावला अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर मैक्कलम ने कवर प्वाइंट और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच चौका जड़ा। आरसीबी- 34/1 (4)

-कुलदीप यादव को तीसरे गेंदबाज के रूप में लगाया जा चुका है। पहली चार गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर मैक्कलम ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 7 रन बने। आरसीबी संभलकर खेलता हुआ। आरसीबी- 28/1 (3)

पीयूष चावला को गेंद सौंपी जा चुकी है। पहली गेंद पर डी कॉक ने चौका लगाया मगर चौथी बॉल पर वह विनय कुमार को अपना कैच थमा बैठे। आरसीबी को पहला झटका लगा। मैदान पर विराट कोहली आ चुके हैं। आरसीबी- 21/1 (2)

-आरसीबी की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में ब्रैंडन मैक्कलम और क्विंटन डी कॉक मैदान पर आ चुके हैं। पहली ही गेंद पर मैक्कलम ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर फाइन लेग की ओर छक्का। आखिरी गेंद पर चौका। आरसीबी- 14/0 (1)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। ये मैच बेहद रोमांचक होने जा रहा है। केकेआर की कप्तानी इस सीजन दिनेश कार्तिक के हाथों में है।

-केकेआर के पास टी-20 का बड़ा नाम न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स, मोइन अली और न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन, कोलिन डी ग्रांडहोम भी इस टीम को हिस्सा है।

-केकेआर में स्टार्क की जगह टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के टॉम कुरेन को टीम में शामिल किया है। उनके आने से टीम की गेंदबाजी को धार मिली है। वहीं भारत को अंडर-19 विश्व कप में जीत दिलाने वाले कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी इस बार कोलकाता के साथ आईपीएल पदार्पण कर रहे हैं।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्रेंडन मैक्कलम, अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजोलेरिया, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, क्रिस लिन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसैल, सुनील नरेन, पीयूष चावला, विनय कुमार, मिशेल जॉनसन और कुलदीप यादव।