भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड के बीच रिश्ता काफी पुराना है। मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है। वहीं, स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को जीवनसाथी बनाया। फिलहाल ओपनर केएल राहुल और आथिया शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथिया सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसे सार्वजनिक भी कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले राहुल ने कुछ ऐसा किया था जिससे फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे थे।

आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के पोस्ट पर एक कमेंट किया था। इसे लोग फैंस उनके मजे लेने लगे थे। सोनम ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘‘सूर्य अस्त हो रहा है और मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं।’’ साथ में उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इस पर राहुल कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने लिखा, ‘‘बस एक कॉल दूर हूं।’’ उनके कमेंट करते ही फैंस को लगने लगा कि सोनम और राहुल के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, बाद में राहुल और आथिया करीब आ गए।

पिछले कुछ वक्त से राहुल और आथिया को कई मौकों पर साथ देखा गया है। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरों की तस्वीरों पर कमेंट भी करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल की डिनर की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का हिस्सा रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल (Sheetal Goutham) ने इस डिनर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

अथिया एक बार केएल राहुल को उनके एक जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर शुभकामनाएं देते हुए ‘My Person’ कहकर संबोधित भी कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया के पिता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) और मां माना शेट्टी (Mana Shetty) भी केएल राहुल को पसंद करते हैं। आथिया का बॉलीवुड करियर 2015 में शुरू हुआ था। सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद 2017 में अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां में वो नजर आईं। पिछली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में दिखाई दी थीं।