इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में भले ही कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला न चला हो, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बल्लेबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसका पूरा श्रेय ओपनर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन को जाता है। हालांकि, पूरन ज्यादा चर्चा में रहते हैं, लेकिन मार्श का योगदान कैरेबियाई बल्लेबाज से ज्यादा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मार्श ने मंगलवार (8 मार्च) को 48 गेंद पर 81 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का 7वां और इस सीजन चौथा अर्धशतक था।
आईपीएल में मिचेल मार्श का यह सबसे बढ़िया सीजन साबित हो रहा है। 2010 में डेब्यू करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने 14 साल में 36 पारियों के दौरान 3 अर्धशतक जड़े थे। 2025 में उन्होंने पिछली 5 में से 4 पारियों में अर्धशतक जड़ दिए हैं। कोलकाता के खिलाफ 81 रन की पारी खेलकर आउट होने तक मार्श ने ऑरेंज कैप कब्जा जमा लिया था। लखनऊ की पारी खत्म होते-होते पूरन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया।
Indian Premier League, 2025
Kolkata Knight Riders
234/7 (20.0)
Lucknow Super Giants
238/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 21 )
Lucknow Super Giants beat Kolkata Knight Riders by 4 runs
मिचेल मार्श का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
मिचेल मार्श ने आईपीएल 2025 में 5 मैच की 5 पारियों में 66.50 के औसत से 266 रन ठोक दिए हैं। इसमें 183.45 का स्ट्राइक रेट है। वह सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 36 गेंद पर 72 रन की पारी खेली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 31 गेंद पर 52 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ वह गोल्डन डक हुए थे। यह मैच लखनऊ हार गई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। अब कोलकाता के खिलाफ 81 रन की पारी खेल दी।
मिचेल मार्श का आईपीएल में प्रदर्शन
मिचेल मार्श ने 2009-10 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए 3 मैच खेले। इसके बाद 2011 से 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया का हिस्सा रहे।। 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का हिस्सा बने। 2020-21 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। इसके बाद 2022 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। आईपीएल 2022 में उन्होंने 251 रन ठोके थे। इस सीजन उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े थे। आईपीएल 2025 में 1 अर्धशतक जड़ा था।