आईपीएल के 12वें संस्करण में  कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में केकेआर ने अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए पंजाब को 28 रनों की करारी शिकस्त दी है। इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था । वहीं जब केकेआर के बल्लेबाज मैदान में उतरे तो पहले नारायण ने कुछ तूफानी शॉट खेले लेकिन वो जल्दी आउट हो गए। इसके बाद राणा औऱ उथप्पा के बीच एक शानदार साझेदारी हुई और दोनों ने अर्धशतक बनाया। वहीं, रसेल के तूफानी 48 रनों के दम पर केकेआर ने पंजाब को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में सभी को उम्मीद थी कि गेल एक तूफानी पारी खेलेंगे लेकिन गेल का बल्ला भी खामोश रहा वहीं, केएल राहुल 1 रन ही बना सके और इस मैच में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। मयंक अग्रवाल और मिलर ने अर्धशतक जरूर जड़ा लेकिन पंजाब की पूरी टीम 20 ओवर में केवल 191 रन ही बना सकी। इस तरह से केकेआर की ये लगातार दूसरी जीत है और पंजाब अपनी लय को बरकरार नहीं रख सका।

Live Blog

23:37 (IST)27 Mar 2019
केकेआर ने जीता मैच

219 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की टीम ने 4 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बनाए। ऐसे में इस मुकाबले को केकेआर ने 28 रनों से जीत लिया है। 

23:23 (IST)27 Mar 2019
18 गेंद में चाहिए इतने रन

18 गेंद में पंजाब को जीत के लिए 67 रनों की जरूरत है। अब कोई चमत्कार ही पंजाब को ये मैच जीता सकती है।

23:13 (IST)27 Mar 2019
पंजाब को लगा चौथा झटका

134 के स्कोर पर पंजाब को चौथा झटका लगा है। मयक अग्रवाल 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंजाब के लिए मुश्किल होता जा रहा है मैच।

23:08 (IST)27 Mar 2019
30 गेंद में चाहिए इतने रन

इस मैच में जीत के लिए पंजाब को 30 गेंद में अब 84 रनों की जरूरत है। मिलर और मयंक की जोड़ी अभी मैदान में है। देखना होगा कि ये मैच किस ओर पलटता है।

22:59 (IST)27 Mar 2019
42 गेंद में चाहिए 103

पंजाब को अगर ये मैच जीतना है तो उसे जीत के लिए 42 गेंदों में 103 रन बनाने होंगे। देखना होगा कि मयंक और मिलर कैसे इसे हासिल करते हैं।

22:52 (IST)27 Mar 2019
मिलर को मिला जीवनदान

11वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर पहले मिलर ने छक्का जड़ा और दूसरी गेंद पर उन्हें जीवनदान मिल गया है। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर अब 87-3 है।

22:47 (IST)27 Mar 2019
10 के बाद पंजाब

पंजाब की टीम ने 219 रनों के जवाब में 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। मयंक और मिलर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

22:34 (IST)27 Mar 2019
पंजाब को लगा तीसरा झटका

60 के स्कोर पर पंजाब को तीसरा झटका लगा है और सरफराज 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मैच भी अब पंजाब से दूर जाता दिख रहा है।

22:31 (IST)27 Mar 2019
पंजाब को बनाने होंगे तेज रन

7 ओवर में पंजाब ने दो विकेट खोकर 55 रन बर पंजना लिए हैं। अगर पंजाब को 219 रनों का ये पहाड़ हासिल करना है तो फिर उसे तेजी से रन बनाने होंगे। 

22:17 (IST)27 Mar 2019
गेल हुए आउट

37 के स्कोर पर पंजाब को दूसरा झकटका लगा है। पंजाब की सबसे मजबूत कड़ी गेल अब आउट हो गए हैं और गेल 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

22:10 (IST)27 Mar 2019
तीन ओवर के बाद पंजाब

तीन ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब ने एक विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। गेल और मयंक की जोड़ी अब मैदान में है।

22:03 (IST)27 Mar 2019
पंजाब को लगा पहला झटका

11 के स्कोर पर पंजाब को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है। केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। केकेआर को पहली सफलता।

21:55 (IST)27 Mar 2019
गेल और केएल राहुल की जोड़ी मैदान में

219 रनों के जवाब में अब पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल की जोड़ी मैदान में आ गए हैं। 

21:42 (IST)27 Mar 2019
पंजाब को जीत के लिए बनाने होंगे 219 रन

उथप्पा-राणा के कमाल अर्धशतक और रसेल की तूफानी 48 रनों की पारी के दम पर केकेआर ने पंजाब को 219 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। 

21:34 (IST)27 Mar 2019
200 रन पूरे

केकेआर के 200 रन पूरे हो गए हैं। बेहद खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं आंद्रे रसेल। रसेल ने लगातार तीन छक्के जड़े हैं। 

21:24 (IST)27 Mar 2019
शमी ने खामोश रखा रसेल का बल्ला

17वां ओवर लेकर आए थे मोहम्मद शमी और इस ओर में रसेल का बल्ला खामोश रहा और आखिरी गेंद पर रसेल को शमी ने बोल्ड कर दिया लेकिन गेंद नो बॉल दी गई। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर अब 162 रन है।

21:08 (IST)27 Mar 2019
चक्रवर्ती ने झटका पहला विकेट

खतरनाक अंदाज में दिख रहे वरुण को वरुण ने अपना पहला शिकार बना लिया है। वरुण 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 146 के स्कोर पर केकेआर को ये झटका लगा है।

20:57 (IST)27 Mar 2019
अच्छी लय में उथप्पा-राणा

12 ओवर बाद कोलकाता का  स्कोर 2 विकेट पर 108 रन। राणा 35 और उथप्पा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:54 (IST)27 Mar 2019
छक्का

अश्विन की फुलटॉस गेंद को नीतीश राणा ने मैदान के बाहर भेज दिया है। राणा का ये तीसरा छक्का है।

20:49 (IST)27 Mar 2019
50 रन की पार्टनरशिप

10वें ओवर में राणा ने छक्का जड़ कुल 10 रन बटोरे और इसी के साथ तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 50 से  ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। 

20:37 (IST)27 Mar 2019
8 ओवर के बाद केकेआर

8 ओवर के खेल के बाद केकेआर ने दो विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। राणा और उथप्पा दोनों ही अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

20:29 (IST)27 Mar 2019
केकेआर की फिफ्टी पूरी

छठा ओवर लेकर आए थे खुद कप्तान अश्विन और इसमें उथप्पा ने छक्का मारकर केकेआर का पचासा पूरा कर लिया है। 

20:21 (IST)27 Mar 2019
4 ओवर के बाद कोलकाता

केकेआर की टीम ने 4 ओवर में दो विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। उथप्पा और राणा की जोड़ी अभी मैदान में है। जबकि दोनों सलामी जोड़ी पवेलियन जा चुकी है।

20:15 (IST)27 Mar 2019
उथप्पा मैदान में

क्रिस लिन के आउट होने के बाद अब रॉबिन उथप्पा मैदान में आ गए हैं। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर अभी 34-1 है। 

20:09 (IST)27 Mar 2019
वरुण चक्रवर्ती लेकर आए हैं पहला ओवर, नरेन ने जड़ा छक्का

आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे वरुण चक्रवर्ती अपना पहला ओवर लेकर आए थे और इस ओवर में नरेन ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं इश ओवर में केकेआर के सलामी बल्लेबाजों ने तीन छक्के की मदद से कुल 25 रन बटोरे हैं। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर अब 26 रन है।

20:00 (IST)27 Mar 2019
लिन-नरेन की जोड़ी मैदान में

केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी मैदान में आ गई है। वहीं पहला ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए हैं। दोनों टीमें दमदार शुरुआत करना चाहेंगी। 

19:52 (IST)27 Mar 2019
छक्के चौके की होगी बरसात

केकेआर की टीम चाहेगी कि वो एक बड़ा टोटल पंजाब के सामने रखे। ऐसे में केकेआर के बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। देखना होगा कि पंजाब किस रणनीति के साथ मैदान में उतरता है।

19:43 (IST)27 Mar 2019
वरुण चक्रवर्ती करेंगे डेब्यू

इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में पंजाब की टीम में वरुण चक्रवर्ती अपने आईपीएल का डेब्यू कर रहे हैं। देखना होगा कि इस गेंदबाज में कितनी धार है।