Karnataka Vs Vidarbha 1st Semi Final LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला सेमीफाइनल कर्नाटक और विदर्भ के बीच बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड नंबर एक पर खेला जा रहा है। कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Vijay Hazare Trophy, 2025/26
Karnataka
194/5 (35.5)
Vidarbha
Play In Progress ( Day – 1st Semi-Final )
Karnataka elected to bat
ये है कर्नाटक और विदर्भ की प्लेइंग इलेवन
कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिलाश शेट्टी, विजयकुमार वैशाक, विद्याधर पाटिल, विद्धुत कावेरप्पा।
विदर्भ की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर।
कर्नाटक ने मुंबई और विदर्भ ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। कर्नाटक का यह लगातार चौथा सेमीफाइनल है। मैच के दौरान कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल और विदर्भ के अमन मोखाड़े पर नजरें होंगी। अमन मोखाड़े शानदार फॉर्म में हैं। रणजी ट्रॉफी में ढेर सारे रन बनाने के बाद, विदर्भ का यह बल्लेबाज विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा रहा है।
अमन मोखाड़े की वजह से 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने अब तक आठ पारियों में उनके 643 रन बनाए हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर चल रहे देवदत्त पडिक्कल से ही पीछे हैं। देवदत्त पडिक्कल के 721 रन हैं।
VHL LIVE Cricket Score: कर्नाटक 100 के पार
25 ओवर का खेल हो चुका है। कर्नाटक का स्कोर तीन विकेट पर 116 रन है। करुण नायर के 66 गेंद में 41 रन हैं। कृष्णन श्रीजीत के 22 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है।
VHL LIVE Cricket Score: कर्नाटक का तीसरा विकेट गिरा
सत्रह ओवर का खेल हो चुका है। कर्नाटक का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है। ध्रुव प्रभाकर 33 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर 42 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद हैं। ध्रुव प्रभाकर ने आउट होने से पहले करुण नायर के साथ अर्धशतकीय (54 रन) साझेदारी की।
सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल भी आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल 19 गेंद में चार रन ही बना पाए। उन्हें यश ठाकुर ने विकेट के पीछे रोहित बिनकर ने लपका। देवदत्त पडिक्कल की जगह ध्रुव प्रभाकर बल्लेबाजी के लिए आएं।
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कर्नाटक का पहला झटका लगा। नचिकेत भुटे ने कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल को एलबीडब्ल्यू किया। मयंक अग्रवाल 10 गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत की हार के लिए कौन जिम्मेदार, टीम के असिस्टेंट कोच ने इन खिलाड़ियों को दी अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह
अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर।
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिलाश शेट्टी, विजयकुमार वैशाक, विद्याधर पाटिल, विद्धुत कावेरप्पा।
‘लग रहा था न्यूजीलैंड 260-270 पर आउट हो जाएगा’, राजकोट में भारत की हार से गावस्कर हैरान
कर्नाटक का लाइव स्कोर 10/0
तीन ओवर का खेल हो चुका है। कर्नाटक का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। मयंक अग्रवाल के नौ रन हैं। देवदत्त पडिक्कल का अभी खाता नहीं खुला है।
कर्नाटक ने टॉस जीता
कर्नाटक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
गेंदबाजी में अभिलाश शेट्टी शीर्ष पर
गेंदबाजी में बात करें तो कर्नाटक के अभिलाश शेट्टी आगे हैं। उन्होंने अब तक आठ मुकाबलों में 21 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक के ही गेंदबाज श्रेयस गोपाल हैं। श्रेयस गोपाल ने 10 मैच में 5.78 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं।
मयंक अग्रवाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज
कर्नाटक की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कप्तान मयंक अग्रवाल हैं। मयंक अग्रवाल ने 10 मैच में 44.3 के औसत से 443 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 92.09 का रहा है।
ये है विदर्भ की पूरी टीम
अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), यश ठाकुर, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, पार्थ रेखाडे, दर्शन नालकांडे, शुभम दुबे, अक्षय वाडकर, गणेश भोसले, दीपेश परवानी।
ये है कर्नाटक की पूरी टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैशाक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, वैधवथ कावेरप्पा, शरत बीआर, श्रीषा आचार, मनवंत कुमार एल, हर्षिल धर्माणी, ध्रुव प्रभाकर।
नमस्कार
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक और विदर्भ के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इस लाइव ब्लॉग में हम विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की दुनिया की अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।
