इंग्लैंड की टीम के लिए वर्ल्ड कप काफी पहले खत्म हो चुका है। वह साख बचाने और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 क्वालिफिकेशन के लिए के लिए दम लगाए हुए। पाकिस्तान के खिलाफ टीम अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है। डिफेंडिंग चैंपियंस के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा। वह 61 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए।
2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले जॉनी बेयरस्टो के लिए 2023 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा। 2019 में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाने वाले दाएं हाथ का इस बल्लेबाज ने 2023 ने सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए। औसत आधे से भी कम रहा। 2019 में उन्होंने 48.36 के औसत से रन बनाए थे। वहीं 2023 में उन्होंने 23.88 के औसत से रन बनाए।
2019 वर्ल्ड कप में जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन
2019 वर्ल्ड कप में जॉनी बेयरस्टो ने 11 मैच में 48.56 के औसत से 532 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए थे। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन था। 92.84 स्ट्राइक रेट था। इस दौरान उन्होंने 67 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
2023 वर्ल्ड कप में जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन
2023 वर्ल्ड कप में जॉनी बेयरस्टो ने 9 मैच में 23.88 के औसत से 215 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। 59 उनका सर्वोच्च स्कोर है। 88.47 उनका स्ट्राइक रेट रहा। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 27 चौके और 3 छक्के लगाए।
वर्ल्ड कप में जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन
जॉनी बेयरस्टो का यह दूसरा वर्ल्ड कप था। 2019 में वह पहली बार वर्ल्ड कप खेले थे। 20 मैच की 20 पारियों में उन्होंने 37.35 के औसत और 91.54 के स्ट्राइक रेट से 747 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। उन्होंने 94 चौके और 14 छक्के लगाए।