भारत को 371 रन बनाने के बाद भी इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहले टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की गेंदबाजी काफी साधारण रही। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। मोहम्मद सिराज को भी विकेट नहीं मिला। हालांकि, भारत की हार की सबसे बड़ी वजह पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को 1 भी विकेट न मिलना रहा। ऐसा दुर्लभ ही होता है कि दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बुमराह किसी पारी में 15 से ज्यादा ओवर कर दें और उन्हें विकेट न मिले।
जसप्रीत बुमराह ने 19 ओवर में 57 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की कुछ मौकों पर गेंद ने उनके बल्ले का किनारा भी लिया, लेकिन विकेट नहीं मिला। बुमराह को 42 महीने बाद 15 से ज्यादा ओवर करने के बाद भी विकेट नहीं मिला। इससे पहले जनवरी 2022 में जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 17 ओवर करने के बाद भी विकेट नहीं मिला था।
विदेश में शतक पर शतक ठोक रहे ऋषभ पंत, लेकिन भारत को मिल रही हार
38 पारियों में वह 5 बार खाली हाथ रहे
भारत को उस मैच में हार मिली थी। इसके बाद से 38 पारियों में जब भी उन्होंने 15 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की उन्हें सफलता मिली। इन 38 पारियों में वह 5 बार खाली हाथ रहे, लेकिन 4 में उन्होंने 10 ओवर से कम गेंदबाजी की। 1 में 13 ओवर गेंदबाजी की। एक में तो उन्होंने 1 ओवर ही गेंदबाजी की। 1 में 4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान 1 मैच में दोनों पारियों में वह विकेट नहीं ले पाए। इसमें 1 पारी में 8 और दूसरे में 6 ओवर गेंदबाजी की।
पंत-डकेट ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, गिल और पोप को भी हुआ फायदा
जसप्रीत बुमराह ने कब-कब रहे खाली हाथ ( 2022 जोहांसबर्ग टेस्ट से)
- 3 जनवरी 2022 – जोहांसबर्ग – साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 ओवर में 70 रन दिए।
- 4 मार्च 2022- मोहाली- श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में 7 रन दिए।
- 7 मार्च 2024 – धर्मशाला- इंग्लैंड के खिलाफ 13 ओवर में 51 रन दिए।
- 16 अक्टूबर 2024-नागपुर- न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 ओवर में 29रन दिए।
- 16 अक्टूबर 2024-नागपुर- न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 ओवर में 25 रन दिए।
- 6 दिसंबर 2024-ब्रिस्बेन-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 ओवर में 2 रन दिए।
- 20 जून 2025-लीड्स-इंग्लैंड के खिलाफ 19 ओवर में 57 रन दिए।