इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का चौथा मुकाबला सोमवार (23 नवंबर) को ओडिशा एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच खेला गया। बोम्बोलिम के जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में गए इस मैच में हैदराबाद की टीम 1-0 से जीती। इसके साथ ही उसने पहली बार अपना ओपनिंग मैच जीत लिया है। आईएसएल में यह उसका दूसरा सीजन है। पिछले सीजन में उसे अपने पहले मैच में एटलेटिको डी कोलकाता ने 5-0 से हराया था।
हैदराबाद के लिए मैच का पहला गोल अरिडाने ने किया। उन्होंने 35वें मिनट में पेनल्टी से गोल दागा। हैदराबाद के हालिचरण गेंद लेकर ओडिशा के पेनल्टी एरिया में थे। वे शॉट लगाना चाह रहे थे तभी ओडिशा के डिफेंडर स्टीवेन टेलर ने उन्हें टैकल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके हाथ से लग गई।
इसके बाद रेफरी ने हैंडबॉल करार देते हुए हैदराबाद को पेनल्टी दे दिया। अरिडाने पेनल्टी को गोल में बदलने से नहीं चूके और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हैदराबाद ने इस जीत के साथ ओडिशा एफसी को पहली बार हराने में सफलता प्राप्त की है।
बोम्बोलिम के जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में गए इस मैच में हैदराबाद की टीम ओडिशा एफसी के खिलाफ 1-0 से जीती। इसके साथ ही उसने पहली बार अपना ओपनिंग मैच जीत लिया है। आईएसएल में यह उसका दूसरा सीजन है। पिछले सीजन में उसे अपने पहले मैच में एटलेटिको डी कोलकाता ने 5-0 से हराया था।
70 मिनट का खेल हो चुका है। हैदराबाद एफसी अभी भी 1-0 से आगे है। ओडिशा की टीम पहला गोल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। इसी बीच 70वें मिनट में उसके स्टार खिलाड़ी हेंड्री को रेफरी ने यलो कार्ड दिखा दिया है। साफ दिख रहा है कि ओडिशा के प्लेयर दबाव में हैं। वे गोल करने के लिए लगातार फाउल भी किए जा रहे हैं।
ओडिशा एफसी की टीम ने मैच में पहला बदलाव किया। उसने 53वें मिनट में मार्सेलिन्हो को बाहर बुला लिया। उनके स्थान प्रेमजीत को भेजा है। हैदराबाद की टीम फिलहाल मैच में 1-0 से आगे है। टीम आखिरी आधे घंटे में इस लीड को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, ओडिशा की टीम कम से कम एक गोल कर मैच को बराबरी पर लाना चाहेगी।
हैदराबाद की टीम ने हाफटाइम तक 1-0 से आगे है। अरिडाने ने उसके लिए मैच का इकलौता गोल किया। हाफटाइम तक दोनों टीमों की प्रदर्शन की बात करें तो बॉल पजेशन में हैदराबाद की टीम आगे है। हैदराबाद का बॉल पजेशन 55% रहा है। वहीं, ओडिशा का बॉल पजेशन 45% रहा है। पास की बात करें तो हैदराबाद ने 216 और ओडिशा ने कुल 164 पास किए हैं। हैदराबाद ने गोल के लिए 6 और ओडिशा ने 4 शॉट लगाए हैं।
हैदराबाद के लिए मैच का पहला गोल अरिडाने ने किया। उन्होंने 35वें मिनट में पेनल्टी से गोल दागा। हैदराबाद के हालिचरण गेंद लेकर ओडिशा के पेनल्टी एरिया में थे। वे शॉट लगाना चाह रहे थे तभी ओडिशा के डिफेंडर स्टीवेन टेलर ने उन्हें टैकल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके हाथ से लग गई। इसके बाद रेफरी ने हैदराबाद को पेनल्टी दे दिया। अरिडाने पेनल्टी को गोल में बदलने से नहीं चूके और टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
हैदराबाद को मैच में अब तक चार कॉर्नर मिल चुके हैं, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही है। दूसरी ओर ओडिशा को भी तीन कॉर्नर मिला है। वह भी स्कोर नहीं कर सका है। दोनों टीमों के मिडफील्ड में खामियां देखने को मिल रही हैं। मिडफ्लीडर्स गेंद को बीच में होल्ड नहीं कर पा रहे हैं। डिफेंडर्स और गोलकीपर लगातार दबाव में हैं।
हैदराबाद की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए ओडिशा पर दबाव बनाए हुए है। 5वें मिनट में लुइस सास्त्र ने कॉर्नर पर शॉट लिया, लेकिन जेसुस संटाना उसे गोलपोस्ट में नहीं पहुंचा सके। उनका हेडर गोलपोस्ट के बगल से निकल गया। इसके बाद 7वें मिनट में आकाश मिश्रा ने बॉक्स के बाहर से फ्री किक लिया, लेकिन उनके शॉट को गोलकीपर ने रोक दिया।
सुब्रत पॉल (गोलकीपर), आशीष राय, ओडेई ओनानडिया, आकाश मिश्रा, जोआओ विक्टर, लुइस सास्त्रे, हितेश शर्मा, निखिल पुजारी, मोहम्मद यासिर, हालिचरण नारजरी, अरिडेन संटाना।
Substitutes
लक्ष्मीकांत कट्टीमनी, चिंग्लेसाना सिंह, साहिल पवार, आदिल खान, लालडनमाविया राल्टे, सॉविक चक्रवर्ती, लिस्टन कोलाको, लालावमपुइया, रोहिता डानू।
हेड कोच: मैनुअल मार्केज।
अर्शदीप सिंह (गोलकीपर), शुभम सारंगी, स्टीवन टेलर, गौरव बोरा, हेंड्री एंटोनी, सौरभ मेहेर, तोइबा सिंह, नंदकुमार सेकर, मार्सेलो परेरा, मैनुअल ओनबु, डिएगो मॉरिसियो।
Substitutesकमलजीत सिंह, मोहम्मद साजिद धोत, कमलप्रीत सिंह, जॉर्ज डीसूजा, एस सासहरेंजुआला, सैमुअल लालमुआनपुइया, बोरिंगडाओ बोडो, डेनियल लालहलिमपुइया, लैशराम सिंह।
हेड कोच: स्टुअर्ट बेक्सटर।