ISL 2020-21 FC Goa vs Mumbai City FC: इंडियन सुपर लीग में 25 नवंबर 2020 को मडगांव में खेले गए मैच में मुंबई सिटी एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया। उसके हिस्से में यह गोल मैच के आखिरी मिनट में आया। मुंबई के सब्सिट्यूट ली फोंड्रे ने 90वें मिनट (90+5 इंजरी टाइम) में पेनल्टी को गोल में बदला। इस गोल के साथ ही मुंबई का टूर्नामेंट में खाता भी खुल गया।
मुंबई सिटी को अपने शुरुआती मैच में नार्थईस्ट यूनाईटेड से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत से उसने जीत की राह पर भी वापसी की। इस मैच में मुंबई सिटी के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा अपने पूर्व क्लब के सामने थे। सर्गियो लोबेरा ने पिछले सीजन में एफसी गोवा को लीग विनर्स शील्ड और एएफसी चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण तक पहुंचाया था। इस मैच में फुटबॉल के काफी पास देखने को मिले। लोबेरा अपने खिलाड़ियों को पूरी पिच पर फुटबॉल खिलाने के लिए मशहूर हैं।

Highlights
मुंबई सिटी एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया। उसके हिस्से में यह गोल मैच के आखिरी मिनट में आया।
आखिरकार 90वें मिनट में मुंबई सिटी एफसी गोल करने में सफल रही। उसके ली फोंड्रे ने यह सफलता अपने नाम की। फोंड्रे ने पेनल्टी को गोल में बदला।
मैच के 40वें मिनट में रेफरी ने एफसी गोवा के रेडीम को रेड कार्ड दिखा दिया। दरअसल, रेडीम ने बहुत ही खतरनाक टैकल लिया था। रेड कार्ड का मतलब है कि अब एफसी गोवा पहले हाफ के बाद 10 खिलाड़ियों से ही खेलेगा।
मैच के 30वें मिनट में मुंबई सिटी एफसी के सार्थक को रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। हालांकि, यह जानबूझकर नहीं था, लेकिन सार्थक को यह दंड झेलना पड़ा। दरअसल, सेरीटन बेनी फर्नांडीस गेंद के लिए भागे, इस बीच वह ह्यूगो अदनान से टकरा कर गिर पड़े। 34वें मिनट में मुंबई सिटी एफसी के मंदार को भी येलो कार्ड दिखा दिया गया।
ह्यूगो अदनान बाउमौस अपनी टीम के पक्ष में करने के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन कई डिफेंडर्स उन्हें चारों ओर घेर लेते हैं। इस क्रम में वह सेमिनलेन डोंगल से टकरा जाते हैं और रेफरी उनकी इस हरकत को फाउल करार देता है।
आठवें मिनट में एफसी गोवा को कार्नर मिला। यह इस खेल का पहला कार्नर है। हालांकि, वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। इगोर अंगुलो अल्बोनिगा ने इसे गोल में बदलने की कोशिश की, लेकिन मुंबई के सार्थक ने उनका यह प्रयास नाकाम कर दिया।
मुंबई सिटी एफसी के कप्तान अमरिंदर सिंह ने टॉस जीता। इसका मतलब है कि पहले हॉफ में मुंबई राइट टू लेफ्ट अटैक करेगा। इसके बाद रेफरी ने सीटी बजाकर खेल शुरू करने का संकेत दिया।
एफसी गोवा की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नवाज (गोलकीपर), इवान गैरिडो गोंजालेज, जेम्स केविन डोनाची, सेरीटन बेनी फर्नांडीस, सेवियर गामा, अल्बर्टो नोगुएरा रिपोल, सेमिनलेन डोंगल, रेडीम त्लांग, एडुआर्ड्रो बेदिया पेलाज (कप्तान), लेनी रोड्रिग्स, इगोर अंगुलो अल्बोनिगा।
मुंबई सिटी एफसी की प्लेइंग इलेवन: अमरिंदर रंजीत सिंह (कप्तान/गोलकीपर), अमेय गणेश रानाडे, सार्थक गोलूई, मंदार राव देसाई, सेरिग्ने मोर्टाडा फॉल, हर्नान डैनियल सैन्टाना ट्रूजिलो, ह्यूगो एडोअम बाउमौस, रोलिन बोरगेस, साइ गोडर्ड, फारुख चौधरी, ग्लेनविले एडम जेम्स लेनो।