इंडियन सुपर लीग के पांचवे सीजन में 3 दिसंबर को दिल्ली डायनामोज और मुंबई सिटी एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में केवल दिल्ली की टीम ने एक गोल दागा था लेकिन दूसरे हाफ में गोल की बाढ़ सी आ गई। पहले हाफ में 1 गोल से पिछड़ने वाली मुंबई ने शानदार 4 गोल दागे और दिल्ली की टीम पर बढ़त बनाए रखी। वहीं दिल्ली की टीम ने एक बार फिर फीका प्रदर्शन किया और उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 4-2 के अंतर से मात दी।
इस मुकाबले से पहले अंक तालिका के लिहाज से अगर बात करें तो दिल्ली की टीम इसमें सबसे निचले पायदान पर है जिसने अभी जीत का खाता भी नहीं खोला है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई की टीम ने 8 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और अंक तालिका में छठें नंबर पर काबिज है। ऐसे में दोनों के बीच ये मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।

Live Blog

ISL 2018 Football Live Score, Mumbai City FC VS Delhi Dynamos FC  FC Live Score Streaming

21:11 (IST)03 Dec 2018
10 मिनट का खेल बचा है मुंबई की टीम ने बनाई 2 अंको की बढ़त

पहले हाफ में 1 गोल से पिछड़ने वाली मुंबई की टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और अब तक 4 गोल दागकर 2 गोल की बढ़त बना ली है। ऐसे में दिल्ली की टीम के लिए फिर से निराशा हाथ लग सकती है।

21:02 (IST)03 Dec 2018
दूसरे हाफ में गोल की आई बाढ़

पहले हाफ में सिर्फ दिल्ली की टीम ने एक गोल दागा था लेकिन दूसरे हाफ में गोल की बाढ़ सी आ गईहै। दोनों ही टीमें लगातार गोल दाग रही हैं। खेल में अभी 20 मिनट का समय बाकी है और मुंबई की टीम 3-2 से बढ़त बनाए हुए है।

20:04 (IST)03 Dec 2018
गोल के लिए तरह रही हैं दोनों टीमें

खेल के तीसरे ही मिनट में गोल के बाद दोनों टीमें गोल के लिए तरस रही हैं। दिल्ली की टीम ने बढ़त बनाई है और दमदार प्रदर्शन जारी है।

19:53 (IST)03 Dec 2018
डिफेंस में भी काफी मजबूत दिख रही है दिल्ली की टीम

दिल्ली की टीम ने पहले गोल दागकर अब डिफेंस को काफी मजबूत कर लिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर मुंबई की टीम कैसे वापसी करती है।

19:45 (IST)03 Dec 2018
शुरुआती दस मिनट में दिल्ली ने बनाई बढ़त

तीसरे ही मिनट में दिल्ली की टीम ने गोल दागकर 1-0 से बढ़त बना ली थी जो अभी तक बरकरार है। वहीं दिल्ली की टीम का डिफेंस बहुत शानदार दिख रहा है।

19:36 (IST)03 Dec 2018
दिल्ली ने की दमदार शुरुआत

दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले के तीसरे ही मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी है। बता दें कि यह मुकाबला दिल्ली के लिए बेहद अहम होने वाला है।

19:17 (IST)03 Dec 2018
दिल्ली के लिए बड़ी चुनौती

अंक तालिका में देखें तो दिल्ली की टीम एक भी मुकाबला जीतने में अभी तक सफल नहीं रही है। ऐसे में अगर वो आज भी अपना मुकाबला गंवा देती है तो उसके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी।