ISL 2018-19 Semi-Final Football, Northeast United vs Bengaluru FC: बेंगलुरू एफसी ने लगातार दूसरी बार इंडियन सुपर लीग के फाइनल में पहुंच गया है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अपने घर श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बेंगलुरू ने नार्थईस्ट युनाइटेड को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेंगलुरू की ओर से मीकू ने 2 और कप्तान सुनील छेत्री ने 1 गोल किया।

नार्थईस्ट ने पहले चरण के मैच में अपने घर में बेंगलुरू को 2-1 से हराया था लेकिन इस मैच में वह एक भी गोल नहीं कर सकी और बेंगलुरू तीन गोल कर गई। बेंगलुरू ने 4-2 के एग्रीगेट स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश किया। यह लगातार दूसरी बार है कि बेंगलुरू ने फाइनल में जगह बनाई है। वह बीते साल भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब जीत नहीं सकी थी।

पहले हाफ में दोनों ही टीमें की ओर से कोई गोल नहीं देखने को मिला। दूसरे हाफ में दोनों टीमों में गोल करने की बेताबी देखने को मिली। 51वें मिनट में बेंगलुरू गोल करने से चूक गई। 72वें मिनट में सिसको ने गेंद उदांता को दी और उदांता ने ये पास मीकू को दिया। मीकू ने एक टच में गेंद को नेट में डाल इस मैच में गोल का सूखा खत्म कर बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया।

नार्थईस्ट बराबरी की कोशिश में लगी थी लेकिन इस बीच आखिरी पलों में उसे एक और झटका लग गया। डेल्गाडो ने 87वें मिनट में काउंटर अटैक पर गोल कर बेंगलुरू को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कप्तान छेत्री ने 90वें मिनट में आसान सा गोल कर नार्थईस्ट का पहली बार फाइनल खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया।

Live Blog

Highlights

    21:27 (IST)11 Mar 2019
    सफर खत्म

    रेफरी की सीटी बजते ही नॉर्थईस्ट का आईएसएल के 5वें सीजन में सफर खत्म हो गया है। वहीं, बेंगलुरु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है।

    21:25 (IST)11 Mar 2019
    सीजन का 9वां गोल

    आईएसएल के सीजन 5 में सुनील छेत्री का ये 9वां गोल था। इस सीजन भारतीय खिलाड़ियों में वो टॉप स्कॉरर हैं।

    21:21 (IST)11 Mar 2019
    कप्तान ने दागा गोल

    कप्तान सुनील छेत्री ने भी काउंटर अटैक पर गोल कर दिया है। इसके साथ ही नॉर्थईस्ट का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है।

    21:17 (IST)11 Mar 2019
    दूसरा गोल

    डिमास डेलगाडो की बदौलत बेंगलुरु ने दूसरा गोल दाग दिया है और इसके साथ ही मेजबान का फाइनल का टिकट लगभग तय हो चुका है।

    21:05 (IST)11 Mar 2019
    खतरा बरकरार

    बेंगलुरु के लिए अभी खतरा टला नहीं है क्योंकि नाॉर्थ ईस्ट ने 75वें मिनट के बाद गोल कर कई मैचों का रूख बदला है।

    21:03 (IST)11 Mar 2019
    250वां गोल

    ये आईएसल के सीजन 5 का 250वां गोल है, जो मिकू के नाम दर्ज हुआ।

    21:02 (IST)11 Mar 2019
    और गोल

    मिकू ने शानदार गोल कर दिया है। क्रॉस को लेफ्ट फुट से शानदार फिनिश किया और गोलकीपर पवन कुमार सिर्फ देखते रह गए।

    20:44 (IST)11 Mar 2019
    मिकू चोटिल

    काउंटर अटैक पर मिकू के पास गोल करने का मौका था लेकिन डिफेंडर्स ने उनका शॉट ब्लॉक कर दिया। इस दौरान मिकू चोटिल भी हो गए हैं।

    20:40 (IST)11 Mar 2019
    पवन कुमार का बचाव

    नीशू का शानदार शॉट लेकिन नॉर्थईस्ट के गोलकीपर पवन कुमार का शानदार बचाव किया।

    20:39 (IST)11 Mar 2019
    दूसरे हॉफ

    दूसरे हॉफ का गेम शुरू हो चुका है और मेजबान टीम की नजर शुरुआती समय में गोल दागने पर है।

    20:20 (IST)11 Mar 2019
    हॉफ टाइम

    रेफरी की सीटी बजते ही हॉफ टाइम की घोषणा हो गई है और स्कोर अभी भी 0-0 बना हुआ है।

    19:57 (IST)11 Mar 2019
    फिर चूके मीकू

    पिछले 5 मिनट में मीकू के पास गोल का दूसरा मौका था लेकिन फिर से चूक गए।

    19:55 (IST)11 Mar 2019
    गोल से चूके मिकू

    मिकू का हेडर लेकिन टारगेट से चूक गया। बेंगलुरु के पास गोल करने का शानदार चांस था।

    19:53 (IST)11 Mar 2019
    हैंड बॉल

    उदांता के खिलाफ हेंड बॉल का ईशारा और फिर से नॉर्थईस्ट को फ्रीकिक मिलेगी, जो मेजबान के लिए खतरनाक हो सकती है।

    19:52 (IST)11 Mar 2019
    कॉर्नर

    एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट को कॉर्नर मिला है।  इस सीजन नॉर्थईस्ट ने सेट पीसेज से कुल 8 गोल दागे हैं।

    19:51 (IST)11 Mar 2019
    सेट पीस

    नॉर्थईस्ट के पास सेटपीस से गोल करने का अवसर था लेकिन बेंगलुरु के डिफेंडर ने शानदार बचाव करते हुए खतरे को टाल दिया।

    19:50 (IST)11 Mar 2019
    17 मिनट का गेम

    17 मिनट का खेल हो चुका है और इस बीच मेजबान टीम बेंगलुरु को गोल करने के कई मौके मिल चुके है, लेकिन टीम उन्हें भुनाने में कामय़ाब नहीं हो सकी है।

    19:47 (IST)11 Mar 2019
    ब्लू पिलग्रिम का शोर

    स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। घरेलू टीम बेंगलुरु के फैंस ब्लू पिलग्रिम बड़ी तादाद में स्टेडियम में अपनी टीम को चियर करने के लिए आए हुए हैं।

    19:33 (IST)11 Mar 2019
    बदलाव

    बेंगलुरू एफसी ने एक जबकि नॉर्थईस्ट ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।

    19:32 (IST)11 Mar 2019
    ये है दोनों टीमों की शुरूआती प्लेइंग इलेवन

    नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी: पवन कुमार (गोलकीपर), जेनलर रिवास, रीगन सिंह, माटो ग्रैजिक, रॉबर्ट लालथलमुआना (कप्तान), लालथाथांगा खावलिंग , रिडीम त्लांग, फेडेरिको गैलागो, लालरेम्पुआ फैनाई, जोस लेडो, जुआन मस्किया।

    बेंगलुरू एफसी: गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर), राहुल भेके, जुआनन, हरमनजोत खाबरा, निशु कुमार, डिमास डेलगाडो, जिस्को हर्नांडेज, उदांता सिंह, अलेजांद्रो गेरिया, सुनील छेत्री (कप्तान), मिकू।

    19:16 (IST)11 Mar 2019
    पहले चरण में मिली हार

    इससे पहले गुवाहाटी में खेले गए पहले चरण के मैच में बेंगलुरु की टीम को नार्थईस्ट ने 2-1 से हराया था। इस हार ने बेंगलुरू के बीते पांच मैचों के खराब फॉर्म को जारी रखा था जहां उसे सिर्फ एक जीत ही मिली थी जबकि तीन हार भी उसके हिस्से आई थी।

    19:08 (IST)11 Mar 2019
    कड़ी टक्कर

    बेंगलुरू एफसी आज अपने घर में आईएसएल-5 के पहले सेमीफाइनल के दूसरे चरण में नॉर्थईस्ट का सामना करने को तैयार है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।