ISL 2018-19 Football Live Score, Kerala Blasters vs NorthEast United FC Football: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में केरला ब्लास्टर्स कोच्चि में नार्थ ईस्ट युनाइटेड के साथ के बीच मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला 0-0 के साथ ड्रॉ रहा। इसके साथ ही आईएसएल के 5वें सीजन में केरला के सफर का अंत हो गया।

दूसरी तरफ नार्थईस्ट पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह पहली बार लीग के अंतिम चार चरण में पहुंची है। टीम के कोच एल्को स्कोटेरी ने इस सीजन टीम को बदला है। पाइंट टेबल की बात करें तो नार्थ ईस्ट युनाइटेड 29 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, केरला ब्लास्टर्स टेबल में 15 अंक के साथ 9वें पायदान पर है।

Live Blog

Highlights

    21:29 (IST)01 Mar 2019
    केरला ब्लॉस्टर्स 0-0 नार्थ ईस्ट

    रेफरी के सीटी बजाते ही मैच खत्म हो चुका है और आईएसएल के 5वें सीजन में केरला ब्लॉस्टर्स का सफर यहीं खत्म हो गया।

    21:18 (IST)01 Mar 2019
    शानदार सेव

    नार्थ ईस्ट के गुरमीत ने एक बार फिर शानदार बचाव किया है। केरला के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है लेकिन गोलकीपर दीवार बनकर खड़े हैं।

    21:01 (IST)01 Mar 2019
    पवन कुमार मैदान से बाहर

    चोटिल पवन कुमार मैदान से बाहर जाते हुए उनकी जगह लेने आए हैं गुरमीत। इस मैच में पवन ने शानदार खेल दिखाया।

    20:59 (IST)01 Mar 2019
    पवन कुमार का शानदार सेव

    दोनों ही टीमें गोल करने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी टीम ने खाता नहीं खोला है। इस बीच केरला के पास गोल करने का मौका था, बॉल डिफ्लेक्ट होके गोल पोस्ट में जाने ही वाली थी कि नार्थ ईस्ट के गोलकीपर पवन कुमार ने शानदार बचाव किया।

    20:52 (IST)01 Mar 2019
    नार्थ ईस्ट के गोलकीपर चोटिल

    61वें मिनट में केरला के पास गोल करने का मौका था लेकिन नार्थ ईस्ट के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इस बीच गोलकीपर बचाव करते हुए चोटिल हो गए हैं। मैच रुका हुआ है।

    20:48 (IST)01 Mar 2019
    गोल का मौका चूका

    केरला के पास गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन शॉट निशाने से चूक गया। दूसरे हॉफ में केरला ने हमले तेज कर दिए हैं और नार्थ ईस्ट पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।

    20:43 (IST)01 Mar 2019
    खतरा टला

    काउंटर अटैक पर नार्थ ईस्ट के पास गोल का मौका था लेकिन गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए खतरे को टाल दिया है।

    20:42 (IST)01 Mar 2019
    गेम शुरू

    दूसरे हॉफ का खेल शुरू हो चुका है और मेजबान केरला और नार्थ ईस्ट के बीच हमले तेज हो गए हैं।

    20:21 (IST)01 Mar 2019
    पहला हॉफ खत्म

    रेफरी के सीटी बजाते ही पहले हॉफ का खेल खत्म हो चुका है और कोई भी टीम खाता नहीं खोल सकी है। हालांकि केरला ने गोल के कई शानदार मौके बनाए।

    20:21 (IST)01 Mar 2019
    गोल का मौका

    पहले हॉफ के समाप्त होने से पहले केरला के मैतेज पोपलात्निक के पास गोल करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन उसे वह गोल में नहीं बदल सके।

    20:08 (IST)01 Mar 2019
    2 मिनट का अतिरिक्त समय

    पहले हॉफ के खेल में 2 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है।  केरला और नार्थ ईस्ट में से कोई भी अभी तक गोल करने में सफल नहीं हो सका है। हालांकि मैच में रोमांच बरकरार है।

    20:07 (IST)01 Mar 2019
    येलो कार्ड

    जुआन मस्किया पर फाउल करने की वजह से केरला के डिफेंडर संदेश झिंगन को रेफरी ने येला कार्ड दिखाया है।