विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन कई ऐतिहासिक शतक और पारियां देखने को मिलीं। एक तरफ बिहार ने पहली पारी का वनडे इतिहास में रिकॉर्ड टोटल बनाया और 574 रन खड़े कर दिए। दूसरी तरफ कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ 413 रन चेज करते हुए एक और इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 400 से ऊपर का लक्ष्य चेज हुआ है।

विजय हजारे ट्रॉफी: कोहली के शतक से जीता दिल्ली, 15 महीने बाद वनडे खेलने वाले ऋषभ पंत फ्लाप

वहीं कर्नाटक की टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका के बाद दुनिया की सिर्फ दूसरी ऐसी टीम है जिसने 400 प्लस का लक्ष्य 50 ओवर क्रिकेट में चेज किया है। 19 साल बाद कर्नाटक के इस चेज ने साउथ अफ्रीका के 438 रन वाले चेज की याद दिला दी जो जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था।

Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा का 62 गेंद पर शतक, विराट कोहली ने पूरे किए 16 हजार रन

इशान किशन की 39 गेंद पर 125 रन की पारी ने जहां सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने 33 गेंद पर शतक जड़ा था। जवाब में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल की 34 गेंद पर 54 रन और देवदत्त पडिक्कल की 147 रन की पारी ने इशान किशन के शतक और झारखंड के स्कोर पर पानी फेर दिया। कर्नाटक ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल रन चेज

टीमस्कोरलक्ष्यविपक्षी टीममैदानदिनांक
दक्षिण अफ्रीका438/9435ऑस्ट्रेलियाजोहान्सबर्ग12 मार्च 2006
कर्नाटक413/5413झारखंडअहमदाबाद24 दिसंबर 2025
क्वींसलैंड402/3399तस्मानियासिडनी18 अक्टूबर 2014
कराची392/2392सियालकोटसियालकोट28 मार्च 2004
मिडिलसेक्स390/5388डरहमचेस्टर-ले-स्ट्रीट13 अगस्त 2025
आंध्र प्रदेश385/6384गोवाबेंगलुरु24 फरवरी 2012
कर्नाटक383/3383मुंबईअहमदाबाद21 दिसंबर 2024
वॉस्टरशायर380/4377लेस्टरशायरवॉस्टर29 मई 2018
फेडरल एरियाज़378/6376बलूचिस्तानरावलपिंडी26 अप्रैल 2017
बलूचिस्तान378/6373खैबर पख्तूनख्वाफैसलाबाद30 अप्रैल 2018
खैबर पख्तूनख्वा378/8378बलूचिस्तानकराची12 जनवरी 2021
नीदरलैंड्स374/9375वेस्टइंडीजहरारे26 जून 2023
नीदरलैंड्स374/6370स्कॉटलैंडडंडी12 जून 2025
नॉटिंघमशायर373/5371एसेक्सचेम्सफोर्ड16 जून 2017
दक्षिण अफ्रीका372/6372ऑस्ट्रेलियाडरबन5 अक्टूबर 2016
लंकाशायर372/6371नॉर्थम्पटनशायरब्लैकपूल19 अगस्त 2022
दक्षिणी पंजाब367/8367सेंट्रल पंजाबफैसलाबाद13 मार्च 2022
पंजाब366/3366बलूचिस्तानफैसलाबाद25 अप्रैल 2018
इंग्लैंड364/4361वेस्टइंडीजब्रिजटाउन20 फरवरी 2019
भारत362/1360ऑस्ट्रेलियाजयपुर16 अक्टूबर 2013