सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में इशान किशन का जलवा लगातार देखने को मिला है। उन्होंने टी20 टूर्नामेंट में 9 पारियों में 416 रन ठोके हैं। इतना ही नहीं उनकी टीम भी पहली बार खिताब जीतने के बेहद करीब, फाइनल में पहुंच गई है। झारखंड का सामना इस टूर्नामेंट के फाइनल में 18 दिसंबर गुरुवार को हरियाणा से होगा। इन दोनों ही टीमों ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। यानी नया विजेता इस बार मिलेगा।
IPL 2026 Auction: 215.45 करोड़ में 77 खिलाड़ी बिके, ये है नीलामी में सोल्ड सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
झारखंड की बात करें तो इशान किशन की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में टीम ने 9 में से आठ मुकाबले जीते हैं। वहीं ग्रुप स्टेज में सभी 7 मैच जीतने के बाद सुपर लीग में भी टीम ने तीन में से दो मैच जीते। आखिरी सुपर लीग मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 9 रन से हार मिलने के बावजूद इस टीम ने फाइनल में जगह बना ली। इसमें इशान का बल्ले से अहम योगदान रहा है। वह टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर भी हैं।
इशान किशन के बल्ले ने उगली आग
इशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में 9 पारियों में 416 रन ठोके हैं। उनका औसत 52 का रहा है , वहीं उनके बल्ले से रन 195.31 के स्ट्राइक रेट से निकले हैं। इसके अलावा किशन ने इस टूर्नामेंट में 45 चौके और 23 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वह 2023 नवंबर के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं।
किस टीम ने जीते कितने खिताब?
- तमिलनाडु: 3 (2006, 2021, 2022)
- कर्नाटक: 2 (2019, 2020)
- बड़ौदा: 2 (2011, 2013)
- गुजरात: 2 (2012, 2014)
- मुंबई: 2 (2022, 2024)
- उत्तर प्रदेश: 1 (2015)
- महाराष्ट्र: 1 (2009)
- पंजाब: 1 (2023)
- ईस्ट जोन: 1 (2016)
- दिल्ली: 1 (2017)
- बंगाल: 1 (2010)
