भारत के पूर्व क्रिकेटर और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य इरफान पठान लगातार कई मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इजरायल-फिलिस्तीन मामले में फिलिस्तीन का समर्थन किया था। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया जिसमें वे अपनी पत्नी सफा बेग के साथ हैं। तस्वीर में उनका बेटा इमरान खान पठान भी हैं। इस तस्वीर को उन्होंने एडिट किया ताकि उनकी पत्नी का चेहरा नहीं दिखे।
पठान ने एडिट करके सफा को मास्क पहनाया है। इस पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा- मास्क का नया स्टाइल है। वहीं एक अन्य यूजर ने पठान से पूछा- आखिर क्या मामला है कि आप पत्नी के चेहरे को नहीं दिखाते हैं। एक यूजर ने कहा- इरफान खुद का फोटो डालते हैं तो प्रगतिशील बनते हैं। लेकिन वे अभी भी ऐसे इंसान हैं जो महिलाओं के लिए पुराने नियमों को मानते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इन बातों का जवाब ट्विटर पर दिया।
View this post on Instagram
पठान ने लिखा, ‘‘यह तस्वीर मेरी क्वीन ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। इसके बाद हमारे बारे में बहुत नफरती बातें बोली जा रही हैं। उसने अपनी पसंद से इस तस्वीर को ब्लर किया है। मैं उनका साथी हूं मास्टर नहीं।’’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सफा और इरफान की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। सफा का जन्म 28 फरवरी, 1994 को हुआ था। वह सऊदी अरब के जेद्दा में ही बड़़ी हुईं और इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से उनकी पढ़ाई हुई।
This picture is posted by my queen from my son’s account. We are getting lot of hate.Let me post this here as well.She blurred this pic by her choice. And Yes,I’m her mate not her master;). #herlifeherchoice pic.twitter.com/Xy6CB2kKWA
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 25, 2021
शादी के बाद सफा ने अपने जीवन को निजी रखना ही पसंद किया। इरफान पठान ने 2016 में सफा के साथ मक्का में निकाह किया था। इरफान और सफा का एक बेटा भी है। उसका नाम इमरान खान पठान है। सफा और इरफान की शादी खबर सार्वजनिक होने के बाद भारतीय फैंस हैरान थे। दरअसल, इस हाई प्रोफाइल शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था। सफा मिर्जा फारुख बेग की बेटी हैं। मिर्जा फारुख बेग सऊदी अरब के जाने-माने बिजनेसमैन हैं।