IPL Retained Players 2026 Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। आईपीएल 2026 के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ट्रेड कर चुकी थी। उसने राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड डील की। डेनोवन फरेरा को देकर नितीश राणा को अपने साथ जोड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी हैं। उसने फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। वह आईपीएल 2026 ऑक्शन में 7 स्लॉट भरने के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।

प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह लय जारी नहीं रख पाई और प्लेऑफ में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई। टीम लगातार चार मैच जीती थी। इसके बाद से 10 में से तीन मैच जीत पाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में बाकी रकम: 21.80 करोड़ रुपये।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, समीर रिजवी, नितीश राणा (ट्रेड), त्रिपुराना विजय, मानवंत कुमार एल, विपराज निगम, माधव तिवारी।

दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज हुए खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नलकांडे।

IPL 2026 Gujarat Titans Retained Players List
IPL 2026 Rajasthan Royals Retention List
IPL 2026 SRH Retained Players List
IPL 2026 LSG Retained Players List
DC IPL Retained Players 2026 List
IPL 2026 Mumbai Indians Retained Players List
IPL Retained Players 2026 KKR List
IPL 2026 Retained Players CSK List
IPL Retained Players 2026 RCB List
IPL Retention 2026 PBKS List