इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के दौरान कुल 333 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 10 फ्रेंचाइजियों में कुल 77 स्लॉट खाली हैं। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी के लिए वैकेंसी है। नीलामी के लिए 214 भारतीय खिलाड़ियों और 119 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। 116 कैप्ड खिलाड़ी और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
IPL Auction 2024 Live Streaming: Watch Here
कैप्ड यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी। अनकैप्ड यानी अबतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ी। कुल 1166 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया था। इनमें से 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए। पहली बार ऑक्शन का आयोजन विदेश में होगा। पहली बार कोई महिला नीलामी की जिम्मेदारी संभालेगी। ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी।
IPL Auction 2024: कब होगा ऑक्शन, कौन कराएगा नीलामी; ये है पूरी डिटेल
कब होगी आईपीएल 2024 की नीलामी?
आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर, मंगलवार को होगी।
कहां होगी आईपीएल 2024 की नीलामी?
आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई के कोका कोला एरेना में होगी।
IPL Auction से 24 घंटे पहले BCCI ने शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा अपडेट
आईपीएल 2024 की नीलामी कितने बजे शुरू होगी?
आईपीएल 2024 नीलामी का लाइव कवरेज भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
आईपीएल 2024 नीलामी का सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें?
आईपीएल 2024 की नीलामी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण होगा।
IPL 2024: हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने पर मुंबई इंडियंस को मिला गावस्कर का साथ
आईपीएल 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
जियो सिनेमा पर आईपीएल 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। आप आईपीएल 2024 नीलामी की खबरों, अपडेट और लाइव कवरेज के लिए Jansatta.com को भी फॉलो कर सकते हैं।
आईपीएल 2024 की नीलामी में कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?
आईपीएल नीलामी में सभी 10 टीमें हिस्सा लेंगी।