Lucknow Super Giants (LSG) IPL Team 2023 Players List: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में 23.35 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। केएल राहुल (KL Rahul) की अगुआई वाली टीम ने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को 16 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा अमित मिश्रा (Amit Mishra) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) समेत 10 खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वह प्लेऑफ तक पहुंची थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स रिलीज प्लेयर लिस्ट (LSG released player list)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम ने आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) से पहले जेसन होल्डर और मनीष पांडे समेत 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। ये खिलाड़ी एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुशमंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे और शाहबाज नदीम हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन खिलाड़ी (LSG Retained)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, के गौतम, आवेश खान, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड और मयंक यादव।

खिलाड़ीराष्ट्रीयताप्रकारकितने में बिकेपहले किस टीम में थे
निकोलस पूरनवेस्टइंडीजविकेटकीपर16 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
जयदेव उनादकटभारततेज गेंदबाज50 लाखमुंबई इंडियंस
अमित मिश्राभारतस्पिनर50 लाख
यश ठाकुरभारततेज गेंदबाज45 लाख
रोमारियो शेफर्डवेस्टइंडीजतेज गेंदबाज50 लाखसनराइजर्स हैदराबाद
डेनियल सैम्सऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर75 लाखमुंबई इंडियंस
प्रेरक मांकड़भारतबल्लेबाज20 लाखपंजाब किंग्स
स्वप्निल सिंहभारतऑलराउंडर20 लाख
नवीन उल हकअफगानिस्तानबल्लेबाज50 लाख
युद्धवीर चरकभारततेज गेंदबाज20 लाख

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड (LSG Squad)

आवेश खान, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, के. गौतम, करण शर्मा, केएल राहुल, क्रुनाल पांड्या, काइल मेयर, मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई , निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक।